अलीगढ़ में दर्दनाक हादसे के बाद एकत्रित हुई ग्रामीणों की भीड़ को देख आग की लपटों से घिरा कैंटर चालक राजेश खुद को बचाने के लिए गुहार लगाता रहा। वह एक ही रट लगाए हुए था कि उसे भी खींच लो। उसके छोटे-छोटे बच्चे इंतजार कर रहे हैं। मगर शुरुआती कोशिश के बाद आग की लपटों से ग्रामीण पीछे हट गए। कुछ देर बाद आग में घिरे राजेश की आवाज भी दम तोड़ती चली गई।
जब दोनों वाहनों में आग लगी तो पहले ग्रामीणों ने कार चालक सुमित को तो बाहर खींच लिया। बाद में कैंटर चालक एटा निवासी राजेश को खींचने के लिए जब ग्रामीण बढ़े तो उन्होंने कुछ देर तो प्रयास किया। मगर उसके पांव फंसे होने पर जब सफल नहीं हुए व आग की लपटें उठने लगीं तो ग्रामीण पीछे हट गए।
2 of 12
आग लगने के बाद ग्रामीणों से जान बचाने की गुहार लगाता कैंटर चालक राजेश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद राजेश अपनी गरीबी, बच्चों और परिवार की दुहाई देकर खुद को बचाने की गुहार लगाता रह गया। मगर बेबस ग्रामीण भी उसकी दर्द भरी चीख-पुकार सुनकर कुछ नहीं कर सके। कुछ देर तक तो राजेश की चीख सुनाई दी। मगर बाद में उसकी आवाजा आना भी बंद हो गई। इससे ग्रामीणो ने मान लिया कि उसकी भी मृत्य हो गई।
3 of 12
राजेश कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो बच्चों का पिता था राजेश
चालक राजेश (35) पुत्र सुनहरी मूल रूप से कुंवरपुर, थाना निधौली कलां, जनपद एटा के रहने वाला था। हादसे के वक्त वह अलीगढ़ से कासगंज कैंटर में स्टेशनरी लेकर जा रहे थे। वो दो बच्चों के पिता था। परिजनों के अनुसार चार दिन पहले ही वो घर आया था। गाड़ी से माल उतरवाने के बाद उन्होंने फोन पर दोपहर बाद घर आने की जानकारी दी थी।
4 of 12
अतुल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था अतुल
19 वर्षीय अतुल यादव दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। वह इंटरमीडिएट का छात्र था। पिता देवेंद्र सिंह का सिकंदराराऊ में सड़क किनारे होटल है। देवेंद्र सिंह मूल रूप से एटा के थाना पिलुआ के गांव नगला गूलर के रहने वाले हैं। 10 साल पहले पैतृक गांव छोड़कर भूतेश्वर कॉलोनी सिकंदराराऊ हाथरस में आकर बस गए थे।
5 of 12
देव शर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इकलौता बेटा था देव शर्मा
सिकंदराराऊ के बजरिया मोहल्ले में रहने वाले संजय शर्मा सामाजिक रूप से सक्रिय रहते हैं। इनका इकलौता बेटा देव शर्मा (18) इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। देव से छोटी बहन तान्या है। देव घर से दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने की बात कहकर रात में निकला था। परिजनों की बिना जानकारी के ही वह अलीगढ़ निकल गया था। अकराबाद पुलिस का फोन आने पर ही उन्हें हादसे की सूचना मिली।