फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election: लोकतंत्र के महापर्व को मनाने चले मतदान कर्मी, कैमरे में कैद यादगार पल

Fri, 26 Apr 2024 01:28 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 01:28 AM IST
सार

25 अप्रैल को धनीपुर मंडी से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। मतदान कर्मी ईवीएम को लेकर मतदान केंद्रों के लिए पहुंचे। रात में ही मतदान केंद्र को तैयार किया गया।

विज्ञापन
Polling workers went to celebrate the great festival of democracy
मुस्कराहट के साथ ले मतदान कर्मचारी ले चलीं ईवीएम - फोटो : नितिन गुप्ता

25 अप्रैल को धनीपुर मंडी से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। प्रशासन द्वारा लगातार मतदाताओं को जागरूक करके बिना भय के मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अफसरों को भरोसा है कि मतदाता घरों से निकलेंगे और वोट डालकर मतदान प्रतिशत बढ़ाकर चुनाव में एक नया कीर्तिमान बनाएंगे। 

Polling workers went to celebrate the great festival of democracy
धनीपुर मंडी से ईवीएम लेकर मतदान केंद्र के लिए रवाना होती कर्मी - फोटो : संवाद

मतदान के दिन सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी बैंक एवं अन्य संस्थान बंद रहेंगे। मतदान के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने वालों एवं ईवीएम में गड़बड़ी फैलाने से सख्ती से निपटा जाएगा।

Polling workers went to celebrate the great festival of democracy
धनीपुर मंडी से लोकसभा चुनाव में पोलिंग बूथों के लिए ईवीएम मशीन लेकर जाते कर्मचारी - फोटो : संवाद

मतदान के दौरान ईवीएम में खराबी को दूर करने के लिए प्रत्येक विधानसभा में तीन इंजीनियरों की टीम उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Polling workers went to celebrate the great festival of democracy
लोकसभा चुनाव में पोलिंग बूथ के लिए तेज धूप से बचकर जाती कर्मचारी महिला - फोटो : संवाद

भारत निर्वाचन आयोग से भेजे गए प्रेक्षकों के साथ डीएम विशाख जी ने धनीपुर मंडी पहुंचकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी का जायजा लिया। डीएम ने मतदान कार्मिकों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान कार्मिक बूथ पर किसी का आतिथ्य स्वीकार नहीं करें और पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ मतदान कराएं।

विज्ञापन
Polling workers went to celebrate the great festival of democracy
पोलिंग बूथ पर बच्चे को लेकर जाती महिला कर्मचारी - फोटो : संवाद

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में अलीगढ़ सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होने जा रहा है। 19 लाख 90 हजार मतदाताओं वाली इस सीट पर 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed