{"_id":"6aaefc4eff1a9b222b047e95","slug":"congress-members-hand-over-wisdom-purification-materials-to-mp-sparks-discussion-within-bjp-aligarh-news-c-2-1-gur1003-1070726-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कांग्रेसियों ने सांसद को सौंपी बुद्धि-शुद्धि सामग्री, भाजपा में चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कांग्रेसियों ने सांसद को सौंपी बुद्धि-शुद्धि सामग्री, भाजपा में चर्चा
विज्ञापन
सांसद सतीश गौतम को बुद्धि-शुद्धि सामग्री देते कांग्रेसी। संवाद
यूपीआई पर एमडीआर के विरोध में कांग्रेसियों के प्रदर्शन ने भाजपा में खलबली मचा दी है। पूर्व विधायक विवेक बंसल सहित कांग्रेसियों के एक दल ने सांसद सतीश गौतम से मुलाकात की। इसके बाद कांग्रेस ने एक फोटो जारी किया और कहा कि भाजपा सरकार की सद्बुद्धि को लेकर सांसद सतीश गौतम को बुद्धि-शुद्धि पूजा सामग्री भेंट की।
विवेक बंसल ने यहां तक कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों का अहित करने में लगी है। वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सत्ताधारी दल के नेताओं को सद्बुद्धि मिले ताकि वे व्यापार विरोधी फैसलों को वापस लें। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह ने कहा कि अलग अलग टैक्स लगाकर सरकार व्यापारियों को परेशान कर रही है। इसलिए भाजपा नेताओं को पूजा का सामान दिया गया।
ये बयान और तस्वीर सामने के बाद भाजपा की जिला और महानगर दोनों टीम में चर्चा शुरू हो गई। शनिवार को दिन भर भाजपा और उनके दूसरे संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच अलग अलग तरह की चर्चा होती रही। कुछ ने इसका सत्यापन भी किया क्योंकि उन्हें फोटो और कांग्रेस के दावों पर भरोसा नहीं हो रहा था। महानगर टीम से एक सदस्य ने कहा कि इससे सही संदेश नहीं गया।
विज्ञापन
सांसद से मुलाकात का विषय नहीं है। वे जनप्रतिनिधि होने के नाते हर किसी से मुलाकात कर सकते हैं। वे ऐसा करते भी हैं, लेकिन कांग्रेस के फोटो सहित बयान ने उन्हें हैरान कर दिया। यह अच्छी राजनीति नहीं है। जिला कार्यकारिणी के एक सदस्य ने दबे शब्दों में कहा कि माननीय को सावधानी बरतना चाहिए था।