फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aligarh: तेज अंधड़ न झेल सका पंडाल, सीएम योगी के आने से पहले टूट कर गिरा टेंट, कैमरे में कैद खास तस्वीरें

Sat, 06 Apr 2024 04:12 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 06 Apr 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Tent broken before CM Yogi public meeting in Aligarh, special pictures of it
सीएम योगी जनसभा का टूटा पंडाल - फोटो : नितिन गुप्ता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा के लिए तैयार किया गया पंडाल तेज अंधड़ न झेल सका। सीएम के आने से पहले अचानक आए तेज अंधड़ के चलते पंडाल का बीच का हिस्सा गिर गया। जिससे कई लोग जख्मी हो गए।

Tent broken before CM Yogi public meeting in Aligarh, special pictures of it
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में आंधी के दौरान टूटे टेंट के नीचे दबे लोग - फोटो : संवाद

मुख्यमंत्री के आने से करीब तीस मिनट पहले अचानक तेज अंधड़ आया। इसकी वजह से मीडिया सेल के ठीक ऊपर पंडाल पर गिरा। जिससे लोहे के पाइप गिर गए और कई लोग जख्मी हो गए। मौके पर भगदड़ मच गई।

Tent broken before CM Yogi public meeting in Aligarh, special pictures of it
सीएम योगी के कमांडो टूटे टेंट की रिकोर्डिंग करते हुए - फोटो : संवाद

जब सीएम आए तो उन्होंने मंच पर सवाल किया तो उन्हें घटनाक्रम बताया गया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी अधिकारियों द्वारा मंच व पंडाल को लेकर दिए गए सुरक्षा इंतजाम पर सवाल खड़े हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tent broken before CM Yogi public meeting in Aligarh, special pictures of it
सतीश गौतम से टेंट के बारे में बात करते सीएम योगी - फोटो : संवाद

आयोजकों के साथ पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। मंच पर आने पर मुख्यमंत्री ने गिरे पंडाल को लेकर सवाल भी किए।

विज्ञापन
Tent broken before CM Yogi public meeting in Aligarh, special pictures of it
पंडाल को सही करते कर्मचारी - फोटो : संवाद

आचार संहिता लागू होने के कारण गभाना तहसील के सामने हाईवे के दूसरी तरफ सभा स्थल पर मंच व यह पंडाल भाजपाइयों ने ही बनवाया था। मंच के तीनों ओर पंडाल बनाया गया था। बीचों बीच मीडिया का स्थान था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed