फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्री गोवर्धन महाराज तेरे सिर पर मुकुट बिराज रहौ: भंडारे संग हुआ अन्नकूट प्रसाद वितरण, अन्नपूर्णा की हुई पूजा

Sun, 03 Nov 2024 12:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 03 Nov 2024 12:28 PM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja in Aligarh
गुरु ज्योतिष शोध संस्थान द्वारा बानाए गए गोवर्धन - फोटो : स्वयं

2 नवंबर को पूरे शहर में गोवर्धन पूजा पूरे उत्साह के साथ हुई। मां अन्नपूर्णा का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। शाम को गोबर से गोवर्धन का स्वरूप बनाकर अनाज, फल, दूध, माखन, मिश्री से पूजन कर भजन-कीर्तन गाए गए। मंदिरों में जगह-जगह भंडारे हुए और अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया। घरों में गोबर से गोवर्धन महाराज को परिवार के साथ सजाया गया। तमाम श्रद्धालुओं ने गोशाला पहुंचकर परिक्रमा करते हुए गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की। शाम को लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।



मां पीतांबरा पीठ तालसपुर गेट रामघाट रोड पर गोवर्धन महाराज की पूजा हुई। आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी ने विधि विधान से पूजन कराया। महाआरती के बाद अन्नकूट प्रसाद का वितरण हुआ। यहां अजय शुक्ला, रोहित शास्त्री, ऊषा देवी, मंजू अवस्थी, रजनी अवस्थी, वैष्णवी अवस्थी, शिवानी शर्मा आदि थे।

ज्योतिष शोध संस्थान ने किया गोवर्धन पूजन
गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के तत्वाधान में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। संस्थापक पंडित सोहन लाल शर्मा एवं अध्यक्ष पंडित हृदय रंजन शर्मा ने गोवर्धन महाराज को सजाया। शशि प्रभा, भावना शर्मा, प्रभात रंजन, प्रीति शर्मा, प्रवेश, मृदुल, आदित्य, इशिका रंजन एवं सुषमा शर्मा ने सहयोग किया। आरती कर प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर सुरेश चंद शर्मा, अनुराधा शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, डॉ राजीव शर्मा, कंचन वत्स मौजूद रहे। 

Govardhan Puja in Aligarh
गूलर रोड़ गली न०1 में बजाज हट पर गोवर्धन पूजा अर्चना - फोटो : स्वयं

भंडारे में हुआ अन्नकूट प्रसाद का वितरण
दुबे का पड़ाव स्थित होटल रॉयल वृंदावन में भंडारे का आयोजन हुआ। भक्तों ने कढ़ी-भात, अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। महापौर प्रशांत सिंघल, शहर विधायक मुक्त राजा, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन गुप्ता, राजीव अग्रवाल, अनिता, कार्यक्रम संयोजक गौरव सिंघल, पीयूष सिंघल, सौरभ सिंघल, महामंत्री वैभव गौतम, जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, प्रतीक शर्मा, सचिन पहलवान, आदर्श राज सिंह, सेवा भारती के कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

वार्ष्णेय मंदिर में धूमधाम से मना अन्नकूट महोत्सव
श्री वार्ष्णेय मंदिर पर गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव पर सुबह गो माता का पूजन कर ठाकुर जी को भोग लगाया गया। दोपहर में कढ़ी-भात के साथ अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। शाम को गोवर्धन महाराज का विराट रूप में श्रृंगार किया गया। दर्शन पाकर भक्त निहाल हो उठे। यहां मंदिर महंत पंडित मनोज मिश्रा, एलडी वार्ष्णेय, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक , राहुल गुप्ता, अतुल गुप्ता सीए, गुलाबचंद, बृजेश कंटक, श्याम जी, पूर्व पार्षद अलका गुप्ता आदि मौजूद रहे।

बंगलामुखी मंदिर में पूजा कर हुआ अन्नकूट वितरण
बंगलामुखी मंदिर बी दास कंपाउंड में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट वितरण किया गया। मौके पर महामंडलेश्वर डॉक्टर अन्नपूर्णा भारती, अशोक कुमार पांडेय, शुभम अग्रवाल, सोनू वशिष्ठ, राहुल वर्मा, प्रशांत उपाध्याय, सचिन शर्मा आदि थे। 

Govardhan Puja in Aligarh
अचलताल स्थित गणेश मन्दिर में गोवर्धन महाराज बनाते हुए मंदिर के महंत विनय नाथ - फोटो : स्वयं

पान दरीबा रोड पर हुई गोवर्धन पूजा
भाजपा महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अमन गुप्ता के आवास पान दरीबा स्टेशन रोड पर गोवर्धन पूजा हुई। उन्होंने बताया कि कई पीढि़यों से एक साथ पूजा की जाती है। मौके पर प्रमोद गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मनीष गुप्ता, अमन गुप्ता, आकाश गुप्ता आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Govardhan Puja in Aligarh
बीदास कम्पाउंड में गोवर्धन महाराज की पूजा करते अशोक कुमार पाण्डेय - फोटो : स्वयं

गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का विशेष महत्व : राजवीर सिंह
बृजस्थ मिथिलांचल परिषद एवं वामिका वाहिनी द्वारा एसएमबी इंटर कॉलेज में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट प्रसाद का आयोजन किया गया। पूर्व एटा सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि अन्नकूट प्रसाद का महत्व काफी विशेष होता है। माना जाता है कि जब बारिश के कारण सभी ने गोवर्धन पर्वत का सहारा लिया था, तब भोजन के लिए जिसके घर में जो सब्जी उपलब्ध थी, वह लेकर आए और सभी सब्जियों को मिलाकर पकाया गया था। तभी से इस सब्जी को गोवर्धन का प्रसाद माना गया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य यजमान मीनाक्षी शर्मा, डॉ संजीव शर्मा, गीता शर्मा, मुकेश गुड्डू, भुवनेश शर्मा, रजनीकांत शर्मा, नीलम शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष इं. राजीव शर्मा ने किया। आचार्य सुमित शास्त्री ने पूजा कराई। पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

इस मौके पर मंत्री संदीप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सांसद सतीश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह, शहर विधायक मुक्ता राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, महापौर प्रशांत सिंघल, प्रमुख उद्योगपति धनजीत वाड्रा, विभाग प्रचारक गोविंद, ब्रज बहादुर भारद्वाज, ललित, योगेश आर्य, अजय सराफ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Govardhan Puja in Aligarh
ग्रीन पार्क अपार्टमेंट में गोवर्धन महाराज की पूजा करतीं महिलाएं - फोटो : संवाद

ग्रीन पार्क सोसाइटी में हुई सामूहिक पूजा
ग्रीन पार्क सोसाइटी परिवार, कल्चरल सोसाइटी ने गोवर्धन पूजा की। सभी सदस्यों ने सामूहिक भोज का भी आयोजन किया। इस अवसर पर संजीव पाराशर, सरिता अग्रवाल, नीलम गोयल, कृतिका, कृति महेश्वरी, शकुंतला अग्रवाल, मीरा नंदन, अलका बंसल, दिव्या शर्मा, रेखा राठी, मंजू शर्मा, रजनी, दीप्ति, रश्मि, संगीता, सरिता व नीरू आदि मौजूद रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed