फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी ने फोन कर डांस टीचर को मिलने बुलाया, पीछे से आ गया युवती का मंगेतर, और फिर...

Mon, 06 Jul 2020 09:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 06 Jul 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Lover fiance killed dance teacher in Aligarh of uttar pradesh see photos
aligarh murder - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के महावीर की हत्या के पीछे पुलिस की शुरूआती जांच में लव ट्राइएंगल का मामला सामने आया है। डांस टीचर महावीर पिछले दो साल से अपनी डांस छात्रा से बेपनाह मोहब्बत करने लगा था। यह बात उसने परिवार वालों को भी बता दी थी। बेटे की मोहब्बत के आगे परिवार वाले भी खामोश थे। मगर, उस मोहब्बत ने उसकी जान ले ली। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वाले बेसुध हैं। वह पुलिस से सिर्फ हत्यारोपियों को सजा देने की मांग कर रहे हैं।
Lover fiance killed dance teacher in Aligarh of uttar pradesh see photos
डांस टीचर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
छह साल पहले मुंबई से लौटने के बाद महावीर ने अलीगढ़ में ही डांस क्लास चलाना शुरू कर दिया था। दो साल पहले उसकी डांस क्लास में नौरंगाबाद की एक युवती डांस सीखने आने लगी। टीचर और शिक्षक के बीच इसी बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे। मगर, इस कहानी में नगला मानसिंह का एक युवक आ गया।
Lover fiance killed dance teacher in Aligarh of uttar pradesh see photos
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वह भी युवती से प्यार करता है। उसने युवती के परिवार वालों को अपनी पूरी बात बताते हुए शादी के लिए भी राजी कर लिया था। यह बात महावीर को नागवार गुजरने लगी। इधर, महावीर और युवती के प्रेम संबंधों को विनय को पता लगा तो वह विरोध करने लगा। बताया जा रहा है कि कई बार महावीर और विनय की फोन पर युवती को लेकर अनबन भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lover fiance killed dance teacher in Aligarh of uttar pradesh see photos
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसकी जानकारी महावीर के परिवार वालों को भी हो गई। मगर, उन्हें हत्या तक बात पहुंचने की आशंका न थी। इधर, प्यार में पागल महावीर सोमवार को अपनी प्रेमिका का फोन आने पर उससे मिलने पहुंच गया। मगर, छानबीन में सामने आया है कि प्रेमिका ने विनय के कहने पर महावीर को फोन कर बुलाया था। जब महावीर अपनी उसकी प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो इसी दौरान विनय अपने दो साथियों को लेकर आया और महावीर को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
Lover fiance killed dance teacher in Aligarh of uttar pradesh see photos
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मृतक के पिता शंकर लाल ने बताया कि महावीर पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। छोटा होने के चलते सबका प्रिय था। हर कोई उसे खुश देखना चाहता था। मगर, पल भर में परिवार की खुशियां छीन ली गईं। थाना क्वार्सी में मुकदमा दर्ज कराकर आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की गई है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed