फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस कांड: बिटिया की चिता जलाने का एक और वीडियो वायरल, सामने आया उस रात का सच, तत्कालीन कोतवाल बोले...

Sun, 11 Oct 2020 10:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Oct 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case Victim News Another video viral of burning pyre of daughter
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
बिटिया के प्रकरण में रोजाना नए वीडियो सामने आ रहे हैं और नई बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब एक वीडियो में पुलिस द्वारा बिटिया के शव को जलाना दिखाया गया है। वहीं तत्कालीन कोतवाल की तरफ से भी यह खबर चल रही है कि वह कह रहे हैं कि यदि आरोपी पक्ष उनके पास आता तो उस उसके समर्थन में कार्रवाई करते। 

 
Hathras Rape Case Victim News Another video viral of burning pyre of daughter
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
बिटिया के परिजनों की बिना सहमति के पुलिस ने उसके शव का अंतिम संस्कार 29 सितंबर की रात्रि को कर दिया था। अब इसका एक वीडियो सामने आया है। इसमें पुलिसकर्मी शव को चिता पर रखकर इस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला रहे हैं। 
 
Hathras Rape Case Victim News Another video viral of burning pyre of daughter
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
हालांकि इसके बाद अगले दिन प्रशासन ने भी एक वीडियो जारी किया था और यह कहा था कि परिजनों की सहमति से ही रात्रि में शव का अंतिम संस्कार किया गया है। इसमें पुलिस के साथ कुछ लोग भी दिख रहे थे, जिसमें प्रशासन इन्हें बिटिया के परिजन बता रहा था। वैसे बिटिया के परिजनों का कहना था कि दाह संस्कार में कोई भी उनका परिजन शामिल नहीं हुआ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Rape Case Victim News Another video viral of burning pyre of daughter
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
वहीं सोशल मीडिया पर एक और रिपोर्ट वायरल हुई है। इसमें तत्कालीन कोतवाल चंदपा डीके वर्मा के अनुसार यह कहा गया है कि यदि आरोपी पक्ष उनसे मिलता तो वह उसकी पूरी मदद करते। इसमें कहा गया है कि तत्कालीन कोतवाल ने यह कहा है कि वह दुष्कर्म की धारा नहीं जोड़ना चाहते थे, क्योंकि इस मामले में शुरुआत बयान में केवल मारपीट की बात सामने आई थी। इसमें कोतवाल के हवाले से यह भी कहा गया है कि यदि आरोपी पक्ष ने भी तहरीर दी होती तो वह उसकी भी मदद करते।

 
विज्ञापन
Hathras Rape Case Victim News Another video viral of burning pyre of daughter
गांव में तैनात पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद अभी भी इलाके में जातीय तनाव व्याप्त है। जिन लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हो गए हैं, वह तो फिलहाल शांत बैठे हैं, लेकिन अभी कुछ अराजक तत्व अफवाह फैलाकर वहां की फिजां खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे लेकर खुफिया विभाग भी सतर्क है। पुलिस की नजर आसपास के गांवों पर लगी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed