{"_id":"5fdec3e7efe28a47c2494f7e","slug":"hathras-rape-case-news-silence-in-victim-village-after-filing-charge-sheet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड: आरोप पत्र दाखिल करने के बाद बिटिया के गांव में सन्नाटा, पूरे दिन होती रहीं चर्चाएं, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड: आरोप पत्र दाखिल करने के बाद बिटिया के गांव में सन्नाटा, पूरे दिन होती रहीं चर्चाएं, देखें तस्वीरें
Sun, 20 Dec 2020 08:54 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 20 Dec 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस कांड में सीबीआई द्वारा चार्जशीट दाखिल करने के बाद बिटिया के गांव में शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। बिटिया के घर पर सीआरपीएफ ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी। उसके घर के बाहर कंटीले तार लगा दिए। जवानों ने गांव में गश्त भी की। इधर, खुफिया तंत्र भी बेहद सक्रिय रहा।
बिटिया के घर सीआरपीएफ की चौकसी
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई की इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं भी रहीं। चंदपा थाना क्षेत्र के गांव की बिटिया के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में सीबीआई ने चारों आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश एसटी-एसटी कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। इसके बाद गांव का माहौल थोड़ा और बदला दिखा।
सीआरपीएफ की टीम
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। लोग गांव में दबी जुबां से इस मामले को लेकर चर्चा करते रहे। आरोपियों के यहां भी सन्नाटा पसरा रहा। बिटिया के यहां सुरक्षा के इंतजाम और पुख्ता कर दिए गए। यहां सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीआरपीएफ सुरक्षा की कमान संभाले हुए है। सीआरपीएफ ने बिटिया के घर के बाहर कंटीले तार भी लगवा दिए। हर आने-जाने वाले पर पैनी निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक आरोपी का घर
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों के परिजनों के यहां रहा मातम जैसा माहौल
बिटिया के मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद चारों आरोपियों के घर पर मातम जैसी स्थिति देखने को मिली। सुबह किसी ने एक आरोपी के घर पर जाकर यह बता दिया कि आरोपी को अब फांसी की सजा होगी तो उसकी मां रोने भी लगी।
बिटिया के मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद चारों आरोपियों के घर पर मातम जैसी स्थिति देखने को मिली। सुबह किसी ने एक आरोपी के घर पर जाकर यह बता दिया कि आरोपी को अब फांसी की सजा होगी तो उसकी मां रोने भी लगी।
विज्ञापन
आरोपियों के घर सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
जब मीडियाकर्मी वहां पहुंचे तो उसके परिजन मीडिया कर्मियों पर ही बिफर गए। इधर, एक आरोपी के पिता का कहना था कि सीबीआई से हमें दूध का दूध पानी का पानी करने से उम्मीद थी, लेकिन सीबीआई ने सही कार्रवाई नहीं की, फिर भी हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।