Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AI cannot replace humans treat it as an assistant, not a substitute: Prof. Gomez

एआई इंसान की जगह नहीं ले सकता, इसे सहायक बनाएं, विकल्प नहीं : प्रो. गोमेज

Wed, 11 Nov 2026 02:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
AI cannot replace humans treat it as an assistant, not a substitute: Prof. Gomez
प्रो. एमेरिटस गेब्रियल कार्लोस गोमेज
एआई के दौर में सबसे बड़ी चुनौती सिर्फ तकनीक को अपनाना नहीं, बल्कि अपनी बौद्धिक क्षमता और मानवीय निर्णय लेने की शक्ति को बचाए रखना है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शोध, मीडिया और कंटेंट निर्माण में मददगार हो सकता है, लेकिन इंसान की जगह नहीं ले सकता।
विज्ञापन



यह कहना है अमेरिका की शिकागो स्टेट यूनिवर्सिटी के फुलब्राइट विशेषज्ञ प्रो. एमेरिटस गेब्रियल कार्लोस गोमेज का। उन्होंने कहा कि डिजिटल सर्विलांस, डेटा प्राइवेसी, गलत सूचनाओं और सिंथेटिक मीडिया का बढ़ता खतरा भी गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन



एएमयू के जनसंचार विभाग में आए प्रो. गोमेज ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में एआई के बढ़ते प्रभाव, रोजगार की बदलती तस्वीर और अकादमिक शोध में इसकी विश्वसनीयता पर विस्तार से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : क्या एआई मीडिया की दुनिया बदल रहा है
प्रो. गोमेज : आज मीडिया में कंटेंट तैयार करने, सोशल लिसनिंग, मीडिया मॉनिटरिंग और ऑनलाइन संवाद के लिए एआई का इस्तेमाल बढ़ रहा है। गूगल सर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी एआई के कारण तेजी से बदल रहे हैं। तकनीक जितनी सुविधाजनक हो रही है, उतनी ही उससे जुड़ी चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। एआई सर्विलांस, डेटा प्राइवेसी, गलत सूचनाओं और सिंथेटिक मीडिया का खतरा चिंताजनक है। तकनीक पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता रोजगार के अवसरों को प्रभावित कर सकती है। इसलिए विद्यार्थियों को अपनी बौद्धिक क्षमता विकसित करने और एआई का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की जरूरत है।


सवाल : क्या एआई हमारी निजता के लिए भी खतरा बन सकता है।
प्रो. गोमेज : डिजिटल सर्विलांस और डेटा प्राइवेसी गंभीर मुद्दे हैं। एआई और डेटा एनालिटिक्स के जरिये लोगों की ऑनलाइन गतिविधियों का विश्लेषण किया जा सकता है। ऐसे में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी गतिविधियों और निजी जानकारियों को लेकर सतर्क रहना जरूरी है।

सवाल : क्या एआई के कारण नौकरियां खत्म होने का खतरा है।
प्रो. गोमेज : कार्यस्थलों में बदलाव, रोजगार में प्रतिस्पर्धा और कामकाज का स्वचालन एआई से जुड़ी प्रमुख चिंताएं हैं। लाइब्रेरी से लेकर मीडिया संस्थानों तक कई क्षेत्रों में काम करने के तरीके बदल रहे हैं। ऐसे में लोगों को नई तकनीक और कौशल के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा। तकनीक से दूरी बनाने के बजाय उसे समझना और उसके साथ काम करना जरूरी है।




सवाल : अकादमिक रिसर्च में एआई कितना भरोसेमंद है।
प्रो. गोमेज : एल्गोरिदमिक ह्यूमन-आउट-ऑफ-द-लूप मॉडल यानी सिंथेटिक मीडिया फीडबैक लूप में तीन चरण शामिल हैं। पहला, मशीनों से कंटेंट तैयार होना; दूसरा, एल्गोरिदम के जरिये उसका प्रसार और तीसरा, उसके इस्तेमाल से फीडबैक तैयार होना। शोधार्थियों को तथ्यों और संदर्भों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करनी चाहिए। एआई शोध में सहायक हो सकता है, लेकिन मानवीय निर्णय क्षमता की जगह नहीं ले सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed