Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   over two lakh guests including the Governor and the Chief Minister at Sandeep Singh engagement ceremony

Aligarh News: संदीप सिंह की सगाई में राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत दो लाख से अधिक मेहमानों के पहुंचने की तैयारी

Wed, 11 Nov 2026 02:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
over two lakh guests including the Governor and the Chief Minister at Sandeep Singh engagement ceremony
प्रधानमंत्री को निमंत्रण पत्र देने पहुंचे संदीप सिंह व परिजन। स्रोत : स्वयं
प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरव सिंह की सगाई समारोह को यादगार बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में है। 14 नवंबर को तालानगरी में होने वाले इस समारोह में दो लाख से अधिक मेहमानों के शामिल होने की तैयारी है। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दोनों उप मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन



प्रदेश की पूरी कैबिनेट के अलावा भाजपा के सांसद, विधायक, संगठन के पदाधिकारी और अन्य विशिष्ट अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है। वीवीआईपी मेहमानों के आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा से लेकर यातायात और हवाई आवागमन तक की व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। समारोह के लिए तालानगरी में सेंट फिदेलिस स्कूल के बराबर स्थित 100 बीघा से अधिक क्षेत्रफल वाले मैदान को भव्य आयोजन स्थल का रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन



राजस्थानी शैली में बन रहा पंडाल
आयोजन स्थल को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि एक साथ बड़ी संख्या में मेहमानों की मौजूदगी के बावजूद व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें। मुजफ्फरनगर के एक बड़े डेकोरेटर को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंडाल के इंटीरियर में राजस्थानी शैली की झलक देखने को मिलेगी। डेढ़ हजार से अधिक कारीगर तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन हेलीपैड तैयार, एयरपोर्ट पर भी वीवीआईपी इंतजाम

समारोह में मुख्यमंत्री, राज्यपाल और अन्य विशिष्ट अतिथियों के संभावित आगमन को देखते हुए आयोजन स्थल पर तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। इसके साथ ही अलीगढ़ एयरपोर्ट पर भी वीवीआईपी विमानों और मेहमानों के आगमन को लेकर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार आयोजन स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, मेहमानों के प्रवेश और निकास तथा यातायात प्रबंधन को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।


स्वागत के लिए अलग-अलग दस्ते होंगे तैनात

समारोह में प्रदेश सरकार की पूरी कैबिनेट के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथियों के पहुंचने को देखते हुए उनके स्वागत के लिए अलग-अलग दस्ते तैयार किए जा रहे हैं। अतिथियों के आगमन और उनकी अगवानी की जिम्मेदारियां भी अलग-अलग टीमों को दी जा रही हैं, ताकि समारोह के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। तालानगरी के अलावा राज्यमंत्री संदीप सिंह के मैरिस रोड स्थित आवास पर भी समारोह से जुड़ी तैयारियां की जा रही हैं।


दिल्ली में समारोह के लिए राष्ट्रपति, पीएम को दिया निमंत्रण

राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरव सिंह के विवाह का मुख्य कार्यक्रम 27 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होगा। इसके लिए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजवीर सिंह राजू अपनी पत्नी एवं पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा, पुत्र संदीप सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को विवाह समारोह का निमंत्रण पत्र सौंपा। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी विवाह का निमंत्रण भेजा गया है।

- वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। अभी किसी का भी कोई अधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है लेकिन हमने अपनी ओर से सभी व्यवस्थाएं की हैं। - संगीता देवी, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed