फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में DM के ड्राइवर की बेटी की हत्या: 'मेरी आंखों के सामने ले ली बेटी की जान, कुछ नहीं कर पाई', मां का दर्द

Sun, 15 Jun 2025 02:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 Jun 2025 02:09 PM IST
सार

यूपी के कासगंज जिले में जिलाधिकारी के ड्राइवर की बेटी की हत्या के बाद बिलखती मां ने कहा कि हमलावरों ने मेरी आंखों के सामने बेटी की जान ले ली।  मैं कुछ नहीं कर पाई। वह रोते हुए बस एक ही बात कह रही थीं कि बहू ने अपने दोस्त से बेटी को मरवा दिया।

विज्ञापन
Hathras Murder DM driver daughter Mother says My daughter Killed in front of my eyes I could not do anything
Hathras Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी के हाथरस जिले में शनिवार की शाम मां के साथ बाजार जा रही स्कूटी सवार डीएम के चालक की बेटी की हत्या कर दी गई। गोली चलते ही एक बार तो मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग इधर-उधर दौड़ पड़े। हमलावरों के भाग जाने और कल्पिता की मां उर्मिला के बचाओ-बचाओ चिल्लाने पर लोग दौड़कर उनके पास पहुंचे। बिलखती मां का कहना है कि उसकी आंखों के सामने बेटी को गोली मार दी गई, वह कुछ नहीं कर पाई।

 
Hathras Murder DM driver daughter Mother says My daughter Killed in front of my eyes I could not do anything
कल्पिता शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार को मथुरा के सरकारी अस्पताल में स्टाफ नर्स की ड्यूटी पूरी करने के बाद कल्पिता ट्रेन से हाथरस पहुंची थी। शाम 7.30 बजे मां उर्मिला अपनी बेटी कल्पिता शर्मा उर्फ टिंकल के साथ बाजार से खरीदारी करने के लिए निकली थी। 

 
Hathras Murder DM driver daughter Mother says My daughter Killed in front of my eyes I could not do anything
कल्पिता शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूटी कल्पिता चला रही थी। तहसील सदर के गेट से बाहर निकलकर जैसे ही उसने स्कूटी अलीगढ़ रोड स्थित बाजार की ओर मोड़ी, तभी बुलेट सवार हमलावरों ने गोली मार दी। उर्मिला गोली लगने के बाद बेसुध हुई कल्पिता को उठाने की कोशिश करने लगी। बचाओ-बचाओ चिल्लाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Murder DM driver daughter Mother says My daughter Killed in front of my eyes I could not do anything
विलाप करते परिजन और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। स्कूटी गिरने से उर्मिला भी घायल हो गईं। उन्हें भी जिला अस्पताल लाया गया। यहां वह रोते हुए बस एक ही बात कह रही थीं कि बहू ने अपने दोस्त से बेटी को मरवा दिया। मेरी आंखों से सामने उसे गोली मार दी। धीरे-धीरे अस्पताल में परिजन, तहसील व कलेक्ट्रेट का स्टाफ भी पहुंच गया।
विज्ञापन
Hathras Murder DM driver daughter Mother says My daughter Killed in front of my eyes I could not do anything
मौके पर जांच के लिए पहुंचे पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बोले पिता, पुलिस रिवाल्वर बरामद कर लेती तो बच जाती बेटी की जान
बागला अस्पताल में पिता राकेश शर्मा का कहना बताया कि उनकी घर से चोरी हुई रिवाल्वर से ही उनकी बेटी की हत्या की गई है। बेटे की पत्नी के रिश्तेदार ने उसे चोरी किया था। रिपोर्ट भी दर्ज की गई, लेकिन पुलिस उसे बरामद नहीं कर पाई। वह चोरी की रिवाल्वर बेटी के लिए काल बन गई। बेटे की पत्नी के संबंध सादाबाद के गुलशन भारद्वाज से हैं, उसी ने हत्या की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed