हाथरस में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद गिरफ्त में आए आरोपी विकास और लल्लू ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया था कि प्रवक्ता छोटेलाल गौतम के बड़े भाई बाबूराम का लड़का सोनलाल दुबई में रहता है और उसी ने पूरे परिवार की खात्मे की दो लाख रुपये में सुपारी दी थी। दस हजार रुपये एडवांस भी दिए थे।
पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, सोनेलाल करीब दो साल से दुबई में रहता है। विकास और लल्लू की उससे मोबाइल पर व्हाट्एप चैटिंग और मैसेंजर पर वॉइस कॉल पर बात होती रहती थी। इन्हें पैसों की जरूरत थी और विकास से बात की।
2 of 9
मुठभेड़ के बाद पकड़े गए घायल कातिल
- फोटो : अमर उजाला
सोनेलाल ने उनसे कहा कि "तुम मेरा एक काम कर दो, मैं पैसे दे दूंगा"। उसने कहा कि हाथरस में मेरे चाचा छोटे लाल गौतम अपने परिवार के साथ रहते हैं, उनके कोई लड़का नहीं हैं, केवल दो लड़कियां है, तुम अगर उन चारों को मार दो तो उनकी जमीन, जायदाद मुझे और मेरे परिवार को मिल जाएगी, इसके लिए तुम्हें दो लाख रुपये दूंगा।
3 of 9
मृतक बच्ची विधि का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
सोनेलाल ने अपने जीजा मनोज को इन्हें कुछ पैसे देने के लिए कहा, जिसने 18 दिसंबर 2024 को एक अन्य व्यक्ति सौरभ पटेल से विकास की मां के एकाउंट में फोन पे से दस हजार रुपये डलवा दिए और बाकी रकम काम पूरा होने के बाद देने का वादा किया।
4 of 9
मृतक बच्ची सृष्टि का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
हत्या से 10 दिन पहले की थी घर की रेकी
लल्लू पाल ने बताया कि योजना के तहत 12 जनवरी को विकास के साथ छोटे लाल के घर आए थे, उनके घर आने और जाने वाले सभी रास्तों को देख लिया था, उसके बाद चले गए थे। घटना से दस दिन पहले घर की रेकी कर ली थी।
5 of 9
Hathras Murder Case
- फोटो : संवाद
इसके बाद 22 जनवरी को लल्लू और विकास कानपुर से ट्रेन पकड़कर हाथरस जंक्शन आए और यहां से हाथरस सिटी स्टेशन पहुंचे। वहां से ई रिक्शा में बैठकर बस स्टैंड पहुंचे और वहां से पैदल आशीर्वाद कॉलोनी में छोटे लाल के घर चले गए। इस दौरान विकास ने अपने फोन से छोटे लाल के नंबर पर फोन किया था फोन वीरांगना ने उठाया और हम घर पहुंच गए।