फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hathras News: आरोपियों के पक्ष में भाजपा के पूर्व विधायक के घर में महापंचायत, बोले- पीड़ित पक्ष ही सबसे ताकतवार

Mon, 05 Oct 2020 11:46 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 05 Oct 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Hathras Case News in Hindi: Mahapanchayat In Favour Of Four Accused Held In Bjp Former Mlas House
हाथरस मामले पर पूर्व विधायक के घर में महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के चंदपा क्षेत्र में युवती के साथ हुई घटना के बाद अब आरोपियों के पक्ष में भी पंचायतें हो रही हैं। इस क्रम में भाजपा के पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान के निवास पर बड़ी संख्या में लोग जुटे। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस-प्रशासन भी सतर्क हो गया। वहां बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। 

Hathras Case News in Hindi: Mahapanchayat In Favour Of Four Accused Held In Bjp Former Mlas House
हाथरस मामले पर पूर्व विधायक के घर में महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
पंचायत में सरकार के इस मामले की सीबीआई से जांच और नार्को टेस्ट कराने के फैसले का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि सच सामने आए और जो असली दोषी हैं, उन्हें सजा मिले। यह भी उल्लेखनीय है कि इस पंचायत में अनुसूचित जाति के भी कुछ नेता मौजूद रहे। पंचायत में पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान ने कहा कि हाथरस को बदनाम करने की कांग्रेस, सपा, बसपा, भीम आर्मी जैसे राजनीतिक दलों की यह साजिश है। 

Hathras Case News in Hindi: Mahapanchayat In Favour Of Four Accused Held In Bjp Former Mlas House
आरोपियों के पक्ष में धरना प्रदर्शन करते सवर्ण समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
कुछ राजनेता इस पूरे मामले को तूल दे रहे हैं और सियासी ड्रामा कर रहे हैं। आरोपी चारों बच्चे पूरी तरह से निर्दोष हैं। यदि सही जांच कराई जाए तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि मृतका की मां और भाई ने ही इस लड़की की हत्या की है। उन्होंने कहा कि यह जाति-बिरादरी का मामला नहीं है। यह धर्म और अधर्म की लड़ाई है। पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने के साथ नार्को टेस्ट कराने का फैसला लेकर सही कदम उठाया है। सरकार के इस फैसले का सम्मान करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Case News in Hindi: Mahapanchayat In Favour Of Four Accused Held In Bjp Former Mlas House
आरोपियों के पक्ष में धरना प्रदर्शन करते सवर्ण समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इस पंचायत को सर्वधर्म जातीय बुद्धिजीवी सम्मेलन करार दिया। इस मौके पर सीए मानवीर सिंह ने कहा कि जिसे पीड़ित परिवार बताया जा रहा है, असल में वह पक्ष ही ताकतवर है। उसके साथ देश की सभी विपक्षी पार्टियां खड़ी हैं। इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर खुद को पीड़ित बताकर इन लोगों ने 25 लाख रुपये की सहायता, सरकारी आवास और नौकरी जैसी मांगें मंजूर करा लीं। चार निर्दोष लोगों को जेल भिजवा दिया।

विज्ञापन
Hathras Case News in Hindi: Mahapanchayat In Favour Of Four Accused Held In Bjp Former Mlas House
आरोपियों के पक्ष में धरना प्रदर्शन करते सवर्ण समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
कुछ वक्ताओं ने कहा कि बिटिया हम सभी की बिटिया थी, ऐसे में हम चाहते हैं कि उसकी हत्या करने वाले असली दोषी पकड़े जाएं। कोई निर्दोष जेल न जाए। जब इस पंचायत की जानकारी प्रशासन को मिली तो काफी पुलिस फोर्स पूर्व विधायक के निवास पर तैनात कर दी गई। उनसे धारा 144 का हवाला देकर पंचायत न करने को भी कहा गया, लेकिन पूर्व विधायक ने यही कहा कि वह अपने निवास पर कार्यक्रम कर रहे हैं और एक तरह से यह सरकार के फैसले का स्वागत कार्यक्रम है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed