फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hathras Rape Case: अलीगढ़ में ही टूटने लगी थी बिटिया की सांसों की डोर, फिर भी आठ दिन तक बिना वेंटिलेटर के रखा

Mon, 05 Oct 2020 11:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 05 Oct 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
Hathras Case News in Hindi: Even Victim Was So Serious In Amu Jn Medical College She Was Kept Without Ventilator For 8 Days
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

Hathras Case: हाथरस के चंदपा की बिटिया ने भले ही सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली में अंतिम सांस ली हो, लेकिन उसकी सांसों की डोर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जेएन मेडिकल कॉलेज में ही टूटने लगी थी। तबीयत बिगड़ने के बावजूद उसे आठ दिनों तक वेंटिलेटर पर नहीं रखा गया। ऐसा आरोप बिटिया के चचेरे भाई ने लगाया है। इसका वीडियो अमर उजाला के पास है।

Hathras Case News in Hindi: Even Victim Was So Serious In Amu Jn Medical College She Was Kept Without Ventilator For 8 Days
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला

14 सितंबर को गांव के ही चार युवकों ने बिटिया के साथ दरिंदगी की थी। जिससे उसके गर्दन व रीढ़ में गंभीर चोट लगी थी। सुबह 11 बजे उसे हाथरस के जिला अस्पताल लाया गया, जहां से अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।

Hathras Case News in Hindi: Even Victim Was So Serious In Amu Jn Medical College She Was Kept Without Ventilator For 8 Days
कोतवाली चंदपा, हाथरस - फोटो : अमर उजाला

परिजन बिटिया को जेएन मेडिकल कॉलेज ले आए। 22 सितंबर तक सामान्य तरीके से बिटिया का इलाज होता रहा, जबकि उसकी हालत काफी गंभीर थी। 23 सितंबर को बिटिया को वेंटिलेटर मिला। अलबत्ता, उसकी हालत में लगातार गिरावट आ रही थी। उसकी गर्दन व रीढ़ की हड्डी टूटी और जीभ कटी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Case News in Hindi: Even Victim Was So Serious In Amu Jn Medical College She Was Kept Without Ventilator For 8 Days
- फोटो : अमर उजाला

बिटिया के चचेरे भाई ने कहा कि बहन को वेंटिलेटर समय पर मिल गया होता तो उसकी हालत में सुधार हो रहा होता। बहरहाल, बिटिया की गंभीर हालत को देखते हुए  28 सितंबर को दिल्ली रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Hathras Case News in Hindi: Even Victim Was So Serious In Amu Jn Medical College She Was Kept Without Ventilator For 8 Days
- फोटो : अमर उजाला

मगर, उसे एम्स के बजाय सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने 29 सितंबर को अंतिम सांस ली। कांग्रेस नेता इंजी. आगा यूनुस ने कहा कि बिटिया को बेहतर इलाज मिल गया होता तो वह आज हमारे बीच होती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed