फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस में डबल मर्डर: पूर्व सैन्य कर्मी और पत्नी का कत्ल, दूसरी पत्नी पर शक; पांच माह पहले इसलिए हुआ था विवाद

Mon, 28 Sep 2026 03:50 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 28 Sep 2026 03:50 PM IST
सार

यूपी के हाथरस जिले के सादाबाद के इस्लामनगर में डबल मर्डर से सनसनी मच गई। घर में दंपती के शव लहूलुहान मिले। परिजनों ने नकदी-जेवरात लूटे जाने की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Double murder in Hathras Ex-serviceman and his wife had their throats slit; second wife suspected
hathras double murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आगरा बाईपास रोड स्थित इस्लामनगर में ताज बॉडी के पास पूर्व सैन्य कर्मी शमसुद्दीन (60 वर्ष) और उनकी पत्नी समीना उर्फ सद्दो बेगम (58 वर्ष) के शव रविवार की सुबह घर में लहूलुहान हालत में मिले। किसी धारदार हथियार से दोनों का गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका है। परिजनों ने घर में लूटपाट की आशंका भी जताई है। सादाबाद थाने की पुलिस ने घटनास्थल सील कर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाॅड के साथ जांच-पड़ताल की।


पुलिस के अनुसार, मृतक शमसुद्दीन करीब 20 वर्ष पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। बाईपास रोड पर उन्होंने घर बनवा रखा था। घर में नीचे दुकान थी जिसे उन्होंने अपने भांजे कप्तान खां को किराये पर दे रखी थी। ऊपर की मंजिल पर वह पहली पत्नी सद्दो बेगम के साथ रहते थे। 
Double murder in Hathras Ex-serviceman and his wife had their throats slit; second wife suspected
मृतक समसुद्दीन व उनकी पत्नी सद्दो बेगम - फोटो : फाइल फोटो
भांजे कप्तान ने बताया कि सद्दो बेगम से कोई संतान न होने पर शमसुद्दीन ने करीब 15 वर्ष पहले सीमा से दूसरी शादी की थी। सीमा कुछ ही दूरी पर दूसरे घर में अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहती हैं। सद्दो बेगम और सीमा में अच्छे संबंध थे।

 
Double murder in Hathras Ex-serviceman and his wife had their throats slit; second wife suspected
इस मकान में हुई हत्या, दूसरी पत्नी सीमा का मकान - फोटो : संवाद
कप्तान खां के मुताबिक, उनकी एक दुकान उस मकान में है जहां सीमा रहती हैं। सुबह उनका बेटा इमरान दोनों दुकान खोलने पहुंचा तो सीमा ने बताया कि शमसुद्दीन फोन नहीं उठा रहे। इमरान ने कॉल किया तो भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सीमा ने अपने बेटे सुभान को शमसुद्दीन के घर भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Double murder in Hathras Ex-serviceman and his wife had their throats slit; second wife suspected
पोस्टमार्टम हाउस पर विलाप करते सद्दो बेगम के भाई राजू व अन्य परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऊपर पहुंचने पर सुभान देखा कि दरवाजा खुला था और अंदर खून से लथपथ दोनों के शव पड़े थे। खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और भीड़ जमा हो गई। पुलिस, फाॅरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने गहराई से छानबीन की। 

आईजी प्रभाकर चौधरी और एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम को जल्द खुलासे के निर्देश दिए। मृतक के बड़े भाई शेर मोहम्मद ने अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घर से जेवर, नकदी व अन्य कीमती सामान लूट ले जाने की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन
Double murder in Hathras Ex-serviceman and his wife had their throats slit; second wife suspected
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरी पत्नी पर गहरा रहा शक
पुलिस की छानबीन में अब तक शक दूसरी पत्नी सीमा की तरफ ही गहरा रहा है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि सद्दो बेगम के घर में जब चोरी हुई थी तो उसमें दूसरी पत्नी के भाई का नाम सामने आया था। इसे लेकर घर में हंगामा हुआ था और फिर दोनों पत्नियां अलग रहने लगी थीं। महिला के तीन भाई हैं। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed