फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस: सिलिंडर फटने से मची अफरा-तफरी, दो किमी तक सुनाई दी धमाके की आवाज

Wed, 24 Feb 2021 10:35 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 24 Feb 2021 10:35 AM IST
विज्ञापन
Cylinder blast in Hathras heard till 2 kms many died and injured 
हाथरस में फटा सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गांव गंगचौली में गैस सिलिंडर इतनी तेज आवाज से फटा कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। एकबारगी तो ग्रामीणों को कुछ समझ में ही नहीं आया, लेकिन जब ग्रामीणों ने मलबे में दबे बसंतलाल और उसके बच्चों की चीख-पुकार सुनी तो आनन-फानन उन्हें निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां भी देर रात तक कोहराम मचा रहा। मेहनत-मजदूरी करने वाले बसंतलाल का एक कमरे का मकान इस हादसे में मलबे में तब्दील हो गया। गांव का बसंतलाल मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करता है। गांव में एक ही कमरे में वो और उसका पूरा परिवार रहता था। मंगलवार की देर शाम जब उसके घर में गैस सिलिंडर फटा तो मकान की छत फट गई गई और पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया। 

Cylinder blast in Hathras heard till 2 kms many died and injured 
हाथरस में फटा सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
उनके मकान के निकट ही एक और मकान की टिनशेड भी उड़ गई। निकट ही मौजूद कुछ ग्रामीणों ने उसके मकान की छत के ऊपर से एक आग का गोला जाता देखा। गांव के बाहर तक काफी तेज आवाज ग्रामीणों ने सुनी। 
 
Cylinder blast in Hathras heard till 2 kms many died and injured 
हाथरस में फटा सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
एकबारगी तो ग्रामीणों को यही समझ में आया कि आखिर हुआ क्या है, लेकिन जब ग्रामीणों ने मकान को ढहता देखा और बसंतलाल और उसके मासूम बच्चों की चीख-पुकार सुनी तो आनन-फानन ग्राम प्रधान गौरव प्रताप व अन्य ग्रामीणों ने इन्हें मलबे से निकलवाकर इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cylinder blast in Hathras heard till 2 kms many died and injured 
हाथरस में फटा सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

गांव में एंबुलेंस पहुंची और इन घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां इनका उपचार शुरू किया गया। वहीं काफी ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए। जब बसंतलाल की पत्नी लता को मृत घोषित कर दिया गया तो वहां कोहराम मच गया। पुलिस भी वहां पहुंच गई। आग में झुलसे मासूम बच्चों को रोता बिलखता देख व उनकी मां की मौत की जानकारी पाकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। 

विज्ञापन
Cylinder blast in Hathras heard till 2 kms many died and injured 
हाथरस में फटा सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

घायल बच्चों को रेफर करने पर हुआ हंगामा
जिला अस्पताल में इस घटना के बाद स्थिति हंगामेदार हो गई। इसकी वजह यह थी कि अस्पताल से चिकित्सक इन बच्चों को रेफर कर रहे थे, जबकि ग्रामीणों का कहना था कि बच्चे की मां मर गई है और पिता घायल है। ऐसे में बच्चों का यहीं उपचार कराया जाए। इन्हें रेफर न किया जाए। इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक का कहना था कि यहां बाल रोग विशेषज्ञ नहीं है और बच्चों की हालत बिगड़ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed