अलीगढ़ महानगर के एटा चुंगी से सटी सरोज नगर कॉलोनी में सराफ कुलदीप की पत्नी कंचन वर्मा का कत्ल करने के बाद उनका इकलौता बेटा योगेश उर्फ राजा एक करोड़ के जेवरात भी लूट ले गया था। आर्थिक तंगी का सामना कर रहे योगेश ने इस वारदात को अपनी पत्नी के कहने पर दोस्त व उसकी प्रेमिका संग मिलकर अंजाम दिया था। हालांकि, पहले ही दिन से पुलिस व विवाहित बहनों को भाई योगेश पर शक था।
2 of 8
आरोपी बेटा
- फोटो : अमर उजाला
मगर, शनिवार शाम एक फोन कॉल की मदद से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने कंचन वर्मा के कत्ल में योगेश के साथ-साथ उसकी पत्नी, दोस्त और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा घर से लूटे गए एक करोड़ के जेवरात व एक लाख रुपये नकद बरामद कर लिए। 24 घंटे में इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करने पर डीजीपी ने पुलिस टीम की पीठ ठोंकी है।
3 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी मुनिराज जी ने रविवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 19 फरवरी की दोपहर हुई वारदात के बाद एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी क्राइम डॉ. अरविंद के नेतृत्व में दो टीमें वारदात के खुलासे में लगी थीं। मौका-ए-वारदात पर यह तो तय हो गया था कि घर का कोई सदस्य वारदात में शामिल है। फिर घटना वाली रात ही सीसीटीवी की मदद से सुराग जुटा लिए गए थे। उन सुरागों में बेटा योगेश रडार पर आ गया था।
4 of 8
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया
- फोटो : अमर उजाला
फिर इस बात का इंतजार किया कि मृत महिला कंचन वर्मा के शव का अंतिम संस्कार होने के बाद परिवार के सदस्यों से अलग-अलग बात की जाएगी ताकि कुछ और साक्ष्य मिल सकें। शनिवार सुबह अंतिम संस्कार के बाद परिवार के सदस्यों से बातचीत का सिलसिला पुलिस की जांच टीमों ने शुरू किया। इसी बीच मिले साक्ष्यों व सुरागों के आधार पर योगेश पर शक पुख्ता हो गया। इसी बीच शनिवार शाम एक फोन कॉल ऐसी आई कि उसने बिल्कुल साफ कर दिया कि वारदात किसी और ने नहीं, योगेश ने ही की है।
5 of 8
जानकारी देते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी के अनुसार, शाम को कुलदीप के बेटे योगेश उर्फ राजा को थाने ले जाकर जब पूछताछ शुरू की तो उसने खुद ही वारदात करना स्वीकार लिया। उसने वारदात में अपने साथ अपनी प्रेमिका/पत्नी सोनम उर्फ चित्रा, दोस्त तनुज चौधरी व उसकी प्रेमिका शेहजल चौहान उर्फ रिनी के शामिल होने की बात स्वीकारी। साथ ही अपने किराये के मकान से पूरा माल पिट्ठू बैग में बेड के नीचे से बरामद कराया।