Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rinku-Priya Wedding: रिंकू और सपा सांसद प्रिया की कब होगी शादी?; क्रिकेटर के बड़े भाई ने दिया ये अपडेट

Thu, 05 Feb 2026 01:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 05 Feb 2026 01:26 PM IST
सार

क्रिकेटर रिंकू और सांसद प्रिया सरोज जून में परिणय सूत्र में बंधेंगे। रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया कि क्रिकेट मैच की व्यस्तताओं के चलते रिंकू की शादी जून में होगी। लखनऊ या वाराणसी बरात जाने पर जल्द मुहर लगेगी।

विज्ञापन
Cricketer Rinku and MP Priya Saroj to get married in June
सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की फाइल फोटो - फोटो : ANI
भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रिंकू सिंह और मछलीशहर (जौनपुर) की सपा सांसद प्रिया सरोज जून में परिणय सूत्र में बंधेंगे। दोनों की सगाई आठ जून 2025 को हो चुकी है। लखनऊ या वाराणसी बरात जाने पर मुहर जल्द लगेगी। इसकी पुष्टि रिंकू सिंह के परिजनों ने की है।


लखनऊ में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई हुई थी। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सांसद व विधायक शामिल हुए थे।
Trending Videos
Cricketer Rinku and MP Priya Saroj to get married in June
प्रिया सरोज-रिंकू सिंह - फोटो : ipriyasarojmp (instagram)
अब जून में होगी शादी
सगाई के बाद 18 नवंबर 2025 को वाराणसी में शादी होनी थी, लेकिन रिंकू सिंह के मैच होने के चलते शादी टल गई। फरवरी 2026 में शादी की तारीख दी गई, लेकिन टी-20 विश्वकप (फरवरी-मार्च) और आईपीएल (मार्च-मई) होने के चलते शादी अब जून में होगी।

 
Cricketer Rinku and MP Priya Saroj to get married in June
रिंकू-प्रिया - फोटो : instagram
रिंकू सिंह के बड़े भाई ने दी जानकारी
रिंकू की शादी की तैयारियां चल रही हैं। शादी की तैयारी एक इवेंट कंपनी करेगी। रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया कि क्रिकेट मैच की व्यस्तताओं के चलते रिंकू की शादी जून में होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cricketer Rinku and MP Priya Saroj to get married in June
वाराणसी के ताज होटल में शादी करेंगे रिंकू-प्रिया - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल, वह भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं, जो विश्वकप खेलेंगे। इसके बाद केकेआर की तरफ से आईपीएल खेलेंगे। उन्होंने कहा कि बरात लखनऊ या वाराणसी जाएगी, इस पर जल्द मुहर लगेगी। शादी के बाद अलीगढ़ में दावत दी जाएगी।
विज्ञापन
Cricketer Rinku and MP Priya Saroj to get married in June
सांसद प्रिया सरोज और बल्लेबाज रिंकू सिंह। - फोटो : अमर उजाला
तीन महंगी गाड़ियां भी रिंकू के पास
रिंकू सिंह के पास तीन महंगी गाड़ियां भी हैं। नवंबर 2025 में रिंकू सिंह ने मर्सिडीज खरीदी है। यह गाड़ी प्रिया सरोज के जन्मदिन पर खरीदी थी। इससे पहले उन्होंने फॉर्च्यूनर और ब्रेजा गाड़ी खरीदी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed