{"_id":"5f925e9e8ebc3e1a242d2832","slug":"cbi-team-reached-in-jail-for-fourth-time-interrogation-of-accused-for-up-to-four-hours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड: जेल से सीबीआई के हाथ लगे अहम सुराग, चार घंटे तक आरोपियों से की पूछताछ, डॉक्टरों से भी सवाल-जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड: जेल से सीबीआई के हाथ लगे अहम सुराग, चार घंटे तक आरोपियों से की पूछताछ, डॉक्टरों से भी सवाल-जवाब
Fri, 23 Oct 2020 10:09 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 23 Oct 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस के चंदपा में हुए सामूहिक दुष्कर्म और मौत के मामले में जांच में जुटी सीबीआई अभी तक आरोपियों से हुई बातचीत से संतुष्ट नहीं है। शायद यही वजह है कि बृहस्पतिवार को जांच टीम चौथी बार जेल पहुंची और आरोपियों से कई घंटे बातचीत की।
Hathras case
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर में आई जांच टीम ने जेल में चार घंटे तक रहकर पूछताछ की। इसके बाद कुछ देर के लिए मेडिकल कॉलेज भी गई। सीबीआई टीम सबसे पहले सोमवार को आई थी। उस दिन टीम ने दो टुकड़ों में बंटकर करीब आठ घंटे तक जेल व मेडिकल कॉलेज में समय दिया। इसके बाद यह टीम बुधवार को फिर दो बार जेल गई।
Hathras case
- फोटो : अमर उजाला
अब चौथी बार बृहस्पतिवार को फिर जेल में पहुंची। दोपहर बारह बजे से चार बजे तक जेल में रहकर आरोपियों से बातचीत की। टीम को लेकर यही संकेत हैं कि जो नए संकेत घटनास्थल या मेडिकल कॉलेज की जांच से मिल रहे हैं, उसे लेकर हर बार नए सिरे से पूछताछ की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल में सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
यहां पूछताछ के बाद जांच टीम कुछ देर के लिए मेडिकल कॉलेज भी गई और मेडिकल परीक्षण में शामिल रहे डॉक्टरों से बातचीत की। सूत्रों की मानें तो कुछ महत्वपूर्ण तथ्य व दस्तावेज भी टीम अपने साथ लेकर गई है।
विज्ञापन
गांव में तैनात पुलिसबल
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया के गांव में पुलिस बल तैनात, खेताबाड़ी में जुट ग्रामीण
बिटिया के गांव में पुलिस बल की तैनाती बरकरार है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि गांव के लोग इस समय अपने खेतबाड़ी के कामों में जुट गए हैं। तीन सप्ताह से ज्यादा समय से बिटिया के गांव में काफी पुलिस बल तैनात है। यही स्थिति गांव को जाने वाले रास्ते पर रही। हालांकि वहां अब राहगीरों को रोका नहीं जा रहा। सन्नाटे के बीच गांव के लोगों की दिनचर्या भी पटरी पर लौट रही है। पीड़ित परिवार भी अपनी दिनचर्या को सुचारु बनाने में जुटा है।