उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित प्रतिष्ठित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के परिसर में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। एबीके यूनियन हाई स्कूल (एबीके बॉयज स्कूल) में कंप्यूटर विज्ञान के शिक्षक राव दानिश अली (45) की नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना लाइब्रेरी के पास स्थित कैंटीन क्षेत्र में उस समय हुई, जब दानिश अली अपने दो साथियों के साथ रोजाना की तरह शाम की सैर पर थे। दो हमलावर स्कूटी पर सवार होकर आए थे। राव दानिश अली 2015 से इसी स्कूल में पढ़ाते थे। वे एएमयू के पूर्व छात्र रह चुके थे और परिवार का गहरा नाता यूनिवर्सिटी से था।
2 of 11
मृतक शिक्षक रॉव दानिश अली, मेडिकल पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद
सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार घटना रात करीब 8:45 बजे हुई और राव दानिश अली मूल रूप से डिबाई क्षेत्र (बुलंदशहर) के रहने वाले थे। उनका परिवार कई दशक से अमीर निशा मक्खन वाली कोठी के पास रहता है। उनकी मां एएमयू में शिक्षक और पिता एएमयू में कर्मचारी रहे हैं।
3 of 11
हत्या के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे एसपी सिटी व अन्य अधिकारी
- फोटो : संवाद
एएमयू में ही पढ़ाई के बाद खुद राव दानिश अली को भी एबीके बॉयज स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक की नौकरी मिल गई थी। उनके भाई भी एएमयू इंजीनियरिंग विभाग में शिक्षक हैं। उनके ससुर डा. मोहम्मद उल्लाह चौधरी मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रहे हैं।
4 of 11
हत्या के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज में लगी भीड़
- फोटो : संवाद
अमीर निशा में रहने वाले राव दानिश अली का एएमयू से बचपन का नाता है। दानिश रोजाना की तरह शाम को एएमयू की लाइब्रेरी कैंटीन परिसर में टहलने गए थे। बुधवार को वह पैदल-पैदल ही वहां पहुंचे। उनके साथ एएमयू के ही एक अन्य टीचर इमरान व एक व्यापारी गोलू थे।
5 of 11
विलाप करते परिजनों को सांत्वना देते एसएसपी नीरज कुमार जादौन
- फोटो : संवाद
तीनों लाइब्रेरी से केनेडी हॉल के बीच वाली पट्टी पर कैंटीन को जाने वाले रास्ते पर टहल रहे थे। वहां इनका इरादा चाय पीने का भी था। घटना के वक्त दानिश अली के दोनों साथी कुछ कदम आगे बढ़ गए, वह उनसे कुछ कदम पीछे थे, तभी स्कूटी सवार दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे। उनमें से एक ने दानिश से कहा कि अब तो तुम मुझे पहचानोगे और गोली मार दी।