{"_id":"61529a018ebc3efe2174ff35","slug":"aligarh-innocent-death-case-family-expressed-suspicion-of-murder-after-sexual-abuse","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ मासूम मौत मामला: कहीं पानी में तो नहीं धुल गए दरिंदगी के सबूत, पोस्टमार्ट में सामने आया ये सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ मासूम मौत मामला: कहीं पानी में तो नहीं धुल गए दरिंदगी के सबूत, पोस्टमार्ट में सामने आया ये सच
Tue, 28 Sep 2021 09:58 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 28 Sep 2021 09:58 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ मासूम मौत मामला
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ जिले के गोंडा में अनुसूचित जाति की चार वर्षीया बच्ची की मौत कैसे हुई और मौत से पहले क्या घटित हुआ? यह सवाल अभी अनुत्तरित है। चूंकि बच्ची का शव रात भर दो फीट गहरे पानी में डूबा रहा, इसलिए पोस्टमार्टम में काफी कुछ साफ नहीं हुआ है। इसी वजह से मौत के अलावा दुष्कर्म आदि के अंदेशे पर विसरा के साथ-साथ स्लाइड सुरक्षित रखी गई है। स्लाइड जांच में साफ होगा कि उसके साथ दरिंदगी हुई या नहीं हुई।
पथराव में दरोगा घायल
- फोटो : अमर उजाला
इससे दुष्कर्म की कोशिश के अंदेशे से इंकार नहीं किया जा सकता। अब इसकी पुष्टि के लिए स्लाइड व विसरा सुरक्षित रख जांच के लिए भेजे गए हैं। चूंकि शव पानी में डूबा रहा है। इसलिए दुष्कर्म के अंदेशे को लेकर किसी अन्य तरह के साक्ष्य मिलना संभव नहीं हुआ है। हो सकता है कि कोई प्रयास हुआ भी हो और पानी में डूबे रहने के कारण साक्ष्य मिट गए हों।
मौके पर जमा भीड़ और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
नाली व गड्ढा बच्ची ने कैसे किया पार
जहां बच्ची का शव मिला है, उसकी दूरी घर से करीब 400 मीटर है। वहां खेत के कोने में पानी का गहरा गड्ढा भी है। शव मिलने के स्थान और घर के रास्ते में नहर से पानी आने के लिए एक चौड़ी नाली भी है। जिसमें पानी भरा होने पर उम्र के हिसाब से बालिका का निकल पाना और उसे पार कर गड्ढे तक पहुंचना संभव नहीं है। इसे लेकर पुलिस व खुद परिवार से लेकर तमाम ग्रामीण सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं, पानी में जिस स्थान पर बच्ची मिली है वह करीब दो फिट गहरा है। उससे थोड़ा आगे पांच से छह फिट गहराई तक पानी है। बच्ची के शरीर की लंबाई ढाई फीट तक थी, इसलिए ये सवाल फॉरेंसिक एक्सपर्ट ही तय करेंगे कि उसकी मौत कैसे हुई।

यहीं मिला था बच्ची का शव
- फोटो : अमर उजाला
रात को दरोगा व पिता पहुंचे थे इस स्थान पर
जिस स्थान पर बच्ची का शव मिला है, उस स्थान पर चौकी के दरोगा बच्ची के पिता को लेकर पहुंचे थे। जब बच्ची के लापता होने की सूचना पिता ने चौकी पर दी तो दरोगा सबसे पहले घर पहुंचे। वहां बच्चों से बात की। फिर पैंठ वाले रास्ते तक बच्ची को देखा। इस दौरान पूरे समय पिता साथ रहा। रात करीब 12 बजे पिता के साथ खेत में उस स्थान तक भी देखा, जहां दिन में शव मिला। जिसमें दरोगा के जूते तक भीग गए। मगर अंधेरा अधिक होने के कारण कोई सुराग नहीं मिला था। इस तरह रातभर एक टीम में दरोगा व दूसरी टीम में सिपाही बच्ची को तलाशते रहे।

फाइल फोटो
- फोटो : social media
पथराव में चार गिरफ्तार
बच्ची के लापता होने के बाद से लेकर सोमवार रात तक परिवार के साथ चौकी इंचार्ज पूरी तरह रहे, इसलिए परिवार ने किसी तरह की शिकवा या नाराजगी व्यक्त नहीं की है। हां, जब शव उठाया जा रहा था, तब जरूर कुछ लोग उत्तेजित हुए। इस दौरान पथराव करने को लेकर पुलिस की ओर से 20 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ गोंडा में पथराव, सरकारी से कार्य में बाधा आदि का मुकदमा दर्ज कराया गया है।