{"_id":"6af2f3c652d003900e0729eb","slug":"annakoot-vegetables-rs-120-140-kg-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन पूजन: अन्नकूट की सब्जी 120 से 140 रुपये किलो, श्रद्धालुओं ने की सब्जियों की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन पूजन: अन्नकूट की सब्जी 120 से 140 रुपये किलो, श्रद्धालुओं ने की सब्जियों की खरीदारी
Tue, 10 Nov 2026 04:08 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 10 Nov 2026 04:08 PM IST
सार
अन्नकूट प्रसाद के लिए जमीकंद, हरी और पीली शिमला मिर्च, हरी हल्दी, धनिया, पुदीना, बंद गोभी, पत्ता गोभी, सेम, मटर, बीन, कद्दू, हरा आम, शकरकंद, बैगन, गाजर, लौकी, कुंदरु, परवल, करेला, पालक, सरसों का साग, मूली, खीरा, आंवला, तोरई, बथुआ, मैथी, सिंघाड़ा सहित अन्य हरी सब्जियों की खरीदारी हुई।
विज्ञापन
दुबे का पड़ाव पर अन्नकूट की सब्जी बेचते दुकानदार
- फोटो : संवाद
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
गोवर्धन महाराज का पूजन आज किया जाएगा। मंगलवार की शाम यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें अन्नकूट का महाप्रसाद बनाया जाएगा। अन्नकूट कई तरह की सब्जियों से बनाया जाता है।
विज्ञापन
इसमें जमीकंद, हरी और पीली शिमला मिर्च, हरी हल्दी, धनिया, पुदीना, बंद गोभी, पत्ता गोभी, सेम, मटर, बीन, कद्दू, हरा आम, शकरकंद, बैगन, गाजर, लौकी, कुंदरु, परवल, करेला, पालक, सरसों का साग, मूली, खीरा, आंवला, तोरई, बथुआ, मैथी, सिंघाड़ा सहित अन्य हरी सब्जियां शामिल की जाएंगी। लोगों ने दुबे का पड़ाव, बारहद्वारी, नौरंगाबाद, रामघाट रोड और क्वार्सी चौराहे पर ग्राहकों ने इन सब्जियों की खरीदारी की।
विज्ञापन
हम हर वर्ष घर पर अन्नकूट का महाप्रसाद बनाते हैं, जिसे गोवर्धन महाराज के पूजन में भोग के रूप में अर्पित किया जाता है। इसके लिए सभी तरह की हरी सब्जियां खरीदने आए हैं। 200 रुपये में सभी सब्जियां मिलने का अनुमान है।-अतिन अग्रवाल, श्रद्धालु।
विज्ञापन
अन्नकूट का महाप्रसाद बनाने के लिए श्रद्धालुओं ने सोमवार को ही सभी सब्जियों की खरीदारी की है। सुविधा के लिए हम खुद 120 से 150 रुपये किलो में सभी सब्जियों का एक पैकेट बनाकर दे रहे हैं, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।-राज बहादुर, सब्जी विक्रेता।
अन्नकूट का प्रसाद बनाने के लिए सभी सब्जियों को मुश्किल से जुटाया है। वजन और सब्जियों के अनुसार 120 से 150 रुपये किलो के भाव में सभी सब्जियां दीं जा रहीं हैं। कुछ ग्राहक बड़ी मात्रा में भी खरीदारी कर रहे हैं।-पप्पू सिंह, सब्जी विक्रेता।