फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तबाही वाला Love: 7 दिन और 6 रात बाद यहां मिली दामाद और सास की लोकेशन, पहाड़ों के बीच कर रहे रिश्ते शर्मसार

Sat, 12 Apr 2025 06:35 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Sat, 12 Apr 2025 06:35 PM IST
सार

महिला के पति का कहना है कि हमें तो अपना जेवर और रुपया चाहिए। अगर मेरी पत्नी मेरे सामने आई तो मैं उसे मार दूंगा, अपने साथ नहीं रखूंगा। जिंदगी भर उसके साथ रिश्ता नहीं रखेंगे। हमारे लिए तो वह मर चुकी है। दो दिन में पुलिस हमें उन दोनों को उपलब्ध कराए।
 
विज्ञापन
After 7 days and 6 nights location of son-in-law and mother-in-law found shaming relationship in the mountain
होने वाले दामाद के संग सास - फोटो : अमर उजाला

होने वाले दामाद संग लापता हुई महिला की तलाश पुलिस स्तर से अभी जारी है। 6 अप्रैल को घर से भागे दोनों की लोकेशन उत्तराखंड के रुद्रपुर में मिली है। दोनों को फरार हुए अब तक सात दिन और छह रातें बीत चुकी हैं लेकिन अब भी दोनों पुलिस की पहुंच से दूर हैं। वहीं दूसरी तरफ महिला के घर में पति और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों ने खुद को घर में कैद कर लिया है। किसी से बात तक नहीं कर रहे हैं। लोगों के सवालों व चर्चाओं से इतने परेशान हैं कि अब जवाब देते देते थक गए हैं। इसके चलते उन्होंने अब किसी से भी मिलने से इनकार कर दिया। 

After 7 days and 6 nights location of son-in-law and mother-in-law found shaming relationship in the mountain
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला

सदमे में घरवाले
मौजूदा समय में इस घटना को लेकर हर कोई चर्चा कर रहा है। सभी की नजर खबर पर बनी हुई है। अलग-अलग तरह के सास और दामाद के फोटो वायरल हो रहे हैं। जिसके चलते घर के सभी सदस्य सदमे में हैं। इसे लेकर लोग तरह तरह के सवाल करते हैं। इसी सब से परेशान होकर पिता व बेटी ने सभी से दूरी बना ली है। अब वे किसी से कुछ भी बात करने से बच रहे हैं।

After 7 days and 6 nights location of son-in-law and mother-in-law found shaming relationship in the mountain
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला

शादी के कार्ड तक बंट चुके थे
अलीगढ़ जिले के एक गांव में एक युवती की शादी की तारीख तय हो गई थी, निमंत्रण पत्र भी बंट चुके थे। घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। इसी बीच एक हैरान करने वाली घटना हो गई। युवती मां अपने होने वाले दामाद के साथ ही फरार हो गई। महिला घर से नकदी और जेवर लेकर गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After 7 days and 6 nights location of son-in-law and mother-in-law found shaming relationship in the mountain
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला

मां से अब रिश्ता नहीं रखना चाहती बेटी
महिला की बेटी ने अपनी मां से अब रिश्ता रखने से ही इनकार कर दिया है। उसका साफ कहना है कि उसके पिता ने मेहनत कर जो धन व जेवरात उसकी शादी के लिए जुटाए थे, उन्हें वापस कर दे। अब ऐसी मां से रिश्ता नहीं रखना। हालांकि, बेटी की तबीयत खराब है। मगर वह अब लोगों से इसी तरह की बातें कर रही है।

विज्ञापन
After 7 days and 6 nights location of son-in-law and mother-in-law found shaming relationship in the mountain
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला

पति ने कहा- अब उसे रख तो नहीं पाऊंगा
वहीं फरार महिला के पति का सिर्फ यही कहना है कि अब वह अपनी पत्नी को रख तो नहीं पाएगा। मगर वह एक बार उससे पूछेगा जरूर कि उसने ऐसा कैसे किया? वहीं बेटी का कहना है कि मेरी मां ही मेरी सौतन निकली। इन दोनों के फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed