भारतीय वनडे टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल 2019 में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले विश्व कप में टीम इंडिया की जीत के प्रति आश्वस्त दिखे। अभी तक वनडे में विरोधी टीमों की फिरकी से चकमा देने वाले युजवेंद्र टीम इंडिया की टेस्ट जर्सी पहनने की तमन्ना रखते हैं।
2 of 5
स्पिनर युजवेंद्र चहल
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के फरह के चुरमुरा में हाथी संरक्षण केंद्र पहुंचे टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बातचीत में कुछ दिन पहले श्रीलंका में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल की यादें शेयर कीं। युजवेंद्र ने बताया कि फाइनल में वह ड्रेसिंग रूम में बैठे थे।
3 of 5
स्पिनर युजवेंद्र चहल
- फोटो : अमर उजाला
12 गेंदों में 34 रन की दरकार थी। क्रीज पर टीम इंडिया के विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक खड़े थे। मैच से एक पल भी नजरें नहीं हटीं। वह अपनी सभी अंगुलियों के नाखुनों को चबा गए।
4 of 5
युजवेंद्र चहल
- फोटो : अमर उजाला
दिनेश कार्तिक ने कांटे के मैच में टीम इंडिया के विजय रथ को बरकरार रखते हुए जीत दिला दी। इसके बाद सभी उछल पड़े। उन्होंने कहा कि टेस्ट टीम में भी अपनी जगह बनाना चाहते हैं।
5 of 5
स्पिनर युजवेंद्र चहल
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए वह कड़ी मेहनत से भी पीछे नहीं हट रहे। हाथी संरक्षण केंद्र में टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने हाथियों को चारा और फल खिलाए। काफी देर तक रुके युजवेंद्र ने हाथियों के संरक्षण की बात भी कही और संरक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं को
सराहा।