{"_id":"6826cec143f0e370440b0c7a","slug":"young-man-was-murder-in-a-love-affair-in-kasganj-see-photos-2025-05-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: प्रेमी को मारा... पॉलिथीन में पैक कर जंगल में फेंकी लाश, बेटी को भी मारने का था प्लान; इसलिए बदला इरादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रेमी को मारा... पॉलिथीन में पैक कर जंगल में फेंकी लाश, बेटी को भी मारने का था प्लान; इसलिए बदला इरादा
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 16 May 2025 11:19 AM IST
सार
कासगंज में युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी। पुलिस ने अंकुर की हत्या का खुलासा कर दिया है। लड़की के पिता और भाई के साथ एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि दो फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 11
kasganj murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी के कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाना इलाके में तीन दिन पहले हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या की वजह प्रेम संबंध थे। इस मामले में युवक की प्रेमिका के आरोपी पिता, भाई और एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हत्याकांड में दो आरोपी फरार हैं।
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी बंदूक, तमंचा, कारतूस के अलावा बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया। 13 मई को ग्राम नरदौली इलाके के खेत में युवक अंकुर की हत्या कर दी गई थी। उसके शव को पॉलिथीन में पैक कर जंगल में फेंक दिया था।
2 of 11
अंकुर की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी युवक की हत्या
एसपी अंकिता शर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती ने इस सनसनीखेज हत्या की इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। बताया गया कि युवक अंकुर के प्रेम संबंध क्षेत्र की ही एक युवती से थे। इसकी जानकारी युवती परिवार के लोगों को थी।
3 of 11
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
युवती के परिवार के लोग लगातार विरोध कर रहे थे। हत्या से पहले 12 मई को भी युवती ने अपनी बहन के फोन से युवक से बात की। इसकी जानकारी युवती के परिवार के लोगों को हो गई। युवती और युवक गांव के ही खेत में बैठकर बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
अंकुर की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
तमंचे से युवक को मारी दो गोली
इस दौरान युवती के पिता हरिश्याम, भाई प्रदीप एवं मुनेंद्र निवासी गांव विजय नगर ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। बताया गया कि पहले भाई प्रदीप ने तमंचे से दो गोली युवक को मारी। उसके बाद पिता ने लाइसेंसी बंदूक से दो गोली युवक को मारीं।
विज्ञापन
5 of 11
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
युवक व युवती के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग
वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। हत्या करने के बाद आरोपियों ने युवक का शव पॉलिथीन में लपेटकर बाइक पर रखकर जंगल में ले जाकर फेंक दिया। इस मामले में दो आरोपी फरार हैं। हत्या का शिकार युवक व युवती के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।