फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में बच्चे का अपहरण: घर के बाहर से मासूम को उठा ले गया युवक, पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटीं

Wed, 23 Nov 2022 08:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Nov 2022 08:04 PM IST
विज्ञापन
Young man kidnapped of two and half year old child in Agra
मासूम मयंक, लाल घेरे में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

आगरा के शाहगंज क्षेत्र के सत्यमपुरम से दौरेठ नंबर 2 में मंगलवार शाम को परचून व्यापरी जय प्रकाश परिवार के साथ अपनी नानी के घर आए थे। घर के बाहर से परचून व्यापारी के ढाई साल के बेटे मयंक का अपहरण कर लिया गया। एक युवक अपने साथ लेकर चला गया। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में आरोपी युवक बच्चे को ले जाते दिखाई दिया है। मासूम रोया तो आरोपी ने उसे चॉकलेट और केला भी खाने को दिया है। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं मयंक की मां रो-रोकर बेसुध हो रही है।  



आजमपाड़ा के सत्यम नगर निवासी जय प्रकाश की घर के पास ही परचून की दुकान है। मंगलवार दोपहर को व्यापारी मां कांता देवी, पत्नी मिथिलेश, ढाई साल के बेटे मयंक व चार साल के निशांत के साथ अपनी ननिहाल दौरेठा नंबर दो आए थे। कांता देवी दरवाजे पर बैठी थीं। तभी मयंक घर से निकलकर सामने खेलने लगा। कुछ देर बाद दादी अंदर चली आईं। उन्हें लगा कि मयंक मां मिथिलेश के पास आ गया होगा। शाम तकरीबन छह बजे मयंक को घर में नहीं देखा तो तलाश की गई।

Young man kidnapped of two and half year old child in Agra
लाल घिरे में आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
मिथिलेश और कांता देवी ने आसपास की पूरी गलियां छान मारीं। आजमपाड़ा मस्जिद से आवाजें भी लगवाईं, लेकिन मयंक कहीं नहीं मिला। पिता जय प्रकाश समेत परिवार के अन्य लोग भी तलाश में जुट गए। उन्होंने मोहल्ले के सीसीटीवी कैमरे देखना शुरू किए। एक कैमरे के फुटेज में एक युवक मयंक को गोद में लेकर जाते हुए दिखाई दिया। इस पर पिता ने बेटे के अपहरण की जानकारी थाना शाहगंज पहुंच कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी।


Young man kidnapped of two and half year old child in Agra
बेटे का फोटो देखती मां - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और परिजन ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए हैं। पहले कैमरे में एक युवक बालक को अपने साथ लेकर जाता नजर आ रहा है। पुलिस ने दौरेठा से पृथ्वीनाथ फाटक तक लगे सारे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। एक जगह पर मयंक के रोने पर युवक एक दुकान से चॉकलेट दिलाता है। कुछ दूर जाकर केला भी खाने के लिए देता है। इसके बाद उसे गोद में लेकर पृथ्वीनाथ फाटक की ओर चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Young man kidnapped of two and half year old child in Agra
ई-रिक्शा पर बैठा संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला
बच्चे की तलाश में जुटे परिजनों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वह खेरिया मोड़ का रहने वाला था। नशे की हालत में था। पुलिस ने फुटेज से उसका मिलान कराया। मगर, संदिग्ध का चेहरा नहीं मिल सका। पुलिस ने पृथ्वीनाथ फाटक से जाने वाले सभी मार्गों पर लगे कैमरे चेक किए। पुलिस चौकी से भोगीपुरा की ओर आने वाले मार्ग पर आरोपी ई-रिक्शा में मयंक को लेकर जाता नजर आया।
विज्ञापन
Young man kidnapped of two and half year old child in Agra
दादी-नानी का भी रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज में युवक मासूम मयंक को भोगीपुरा चौराहे से ई रिक्शा में लेकर जाता नजर आ रहा है। इसके बाद रूई की मंडी होते हुए डबल फाटक की ओर लेकर गया है। इससे आशंका जताई जा रही है कि वह आगरा कैंट या ईदगाह की तरफ गया होगा। आगरा कैंट स्टेशन से ट्रेन में बच्चे को आसानी से ले जाया जा सकता है। ऐसे में पुलिस ने स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए हैं । एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि बालक के अपहरण के मामले में पुलिस टीम को लगाया है। संदिग्ध की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed