फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man died by consuming poison in the police station Due to love of the mother of four children

मोहब्बत में दर्दनाक मौत: चार बच्चों की मां के प्यार में हुआ दीवाना, थाने में खा लिया जहर; पुलिस के छूटे पसीने

Sun, 26 Mar 2023 08:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Mar 2023 08:38 PM IST
सार

प्रेमिका ने साथ जाने से मना कर दिया तो थाने में ही युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। ऐसा होते देख पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से आगरा रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान प्रेमी की मौत हो गई। 

विज्ञापन
young man died by consuming poison in the police station Due to love of the mother of four children
लिव इन रिलेशनशिप। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

मथुरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां चार बच्चों की मां के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी ने खुद की जान ले ली। हुआ कुछ ये कि लिव इन में रहते हुए विवाहिता हाईवे के मायापुरम से लापता हो गई थी, जिसे हाईवे पुलिस हरिद्वार से रविवार को सकुशल बरामद करके ले आई। इसकी भनक लगते ही दिव्यांग प्रेमी भी थाने पहुंच गया। प्रेमिका ने साथ जाने से मना कर दिया तो थाने में ही युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। ऐसा होते देख पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से आगरा रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान प्रेमी की मौत हो गई। 

विज्ञापन

ये है मामला 

थाना हाईवे की मायापुरम काॅलोनी निवासी दिव्यांग अशोक (32) गाजियाबाद में एक एनजीओ में नौकरी करता था। यहां पर पलवल की रहने वाली दिव्यांग विवाहिता प्रिया का आना जाना था। दोनों में प्यार परवान चढ़ा तो विवाहिता ससुराल में पति और चार बच्चों को छोड़कर अशोक के संग लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। करीब एक साल पहले अशोक उसे अपने मायापुरम कॉलोनी में लाकर रहने लगा। लिव इन रिलेशनशिप में रहते हुए विवाहिता 26 फरवरी को लापता हो गई। इसकी गुमशुदगी अशोक ने थाना हाईवे में दर्ज कराई। इसमें अशोक ने विवाहिता को पत्नी दर्शाया। रविवार की सुबह हाईवे पुलिस हरिद्वार से विवाहिता को सकुशल बरामद करके लाई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एक साथ जली दो चिताएं: प्रेम विवाह की जिद पर अड़ी थी शिक्षिका बेटी, बाप ने छलनी किया सीना; खुद को भी मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

थाने पहुंचा प्रेमी 

इसकी भनक लगते ही अशोक एक्टिवा से थाने पहुंच गया। यहां पर विवाहिता से चलने की कहने लगा। उसके मना करने पर गुस्साए अशोक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। मौके पर ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। ऐसा होते देख पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां से आगरा रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि आगरा में अशोक की मौत हुई है। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। विवाहिता को घर भेज दिया गया है। अशोक के परिजन भी बमुश्किल आए हैं। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - फंसाया फिर जबरन पढ़ाया निकाह: छोटे लाल बन छोटे खां ने किशोरी को दिया धोखा, गर्भवती होते ही करने लगा ये डिमांड

विवाहिता के दो बेटी और दो बेटे 

विवाहिता का विवाह पलवल के रहने वाले एक युवक से हुआ था। उससे विवाहिता के दो बेटी और दो बेटे हैं, जिन्हें पलवल से छोड़कर विवाहिता अशोक के संग चार साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पिछले 10 साल से अशोक के परिजन से संबंध नहीं थे। हाईवे पुलिस ने मौत की खबर दी तो कोई भी परिजन आने को तैयार नहीं हुआ। फिर पुलिस ने परिजन को अंतिम संस्कार के लिए राजी कर लिया।

ये भी पढ़ें - दानव पति की दास्तां: छह महीने पहले 'बाबू-सोना' अब बोला तुम्हें उनके साथ है सोना, मना करने पर दी खौफनाक सजा

नहीं कमाता था अशोक, विवाहिता घरों में करती है चौका-बर्तन

पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद में लिव इन रिलेशनशिप में रहते हुए विवाहिता घरों में चौका-बर्तन का काम करती थी। एक साल पहले मथुरा आकर रही तो यहां भी कोठियों में काम करके कमाती थी। मृतक युवक कोई काम नहीं करता था। विवाहिता जो लाती थी उसे अपने पास रखता था। विवाहिता के खर्चा मांगने पर आए दिन मारपीट भी कर देता था। इसी से परेशान होकर वह उसे छोड़कर चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed