फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father commits suicide after shooting teacher daughter in kasgnaj update news

एक साथ जली दो चिताएं: प्रेम विवाह की जिद पर अड़ी थी शिक्षिका बेटी, बाप ने छलनी किया सीना; खुद को भी मारी गोली

Sun, 26 Mar 2023 07:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Mar 2023 07:59 PM IST
सार

कासगंज में प्रेम विवाह करने की जिद से गुस्साए पिता ने शिक्षिका बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव पैतृक गांव पहुंचे, जहां एक साथ दोनों का अंतिम  संस्कार किया गया।
 

विज्ञापन
Father commits suicide after shooting teacher daughter in kasgnaj update news
नरेंद्र और जूही (फाइल फोटो), बिलखती मां शशिप्रभा व परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में शनिवार को बेटी के प्रेम प्रसंग से आहत होकर एक इंटर कॉलेज के शिक्षक ने पहले बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली से उड़ा लिया। दोनों की मौत होने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रात को ही पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद पिता और बेटी के शव परिवार के लोग मैनपुरी जनपद के पैतृक गांव रूबीया ले गए, जहां शिक्षक के पुत्र ने दोनों के शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


यहां की है घटना

शहर की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले शेरवानी इंटर कॉलेज के शिक्षक नरेंद्र कुमार यादव ने बेटी के प्रेम प्रसंग से आहत होकर अपनी शिक्षिका बेटी जूही जो सोरोंजी ब्लॉक के मिर्जापुर के विद्यालय में सहायक अध्यापिका के रूप में तैनात थी उसे गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद को भी रायफल की गोली से उड़ा दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फंसाया फिर जबरन पढ़ाया निकाह: छोटे लाल बन छोटे खां ने किशोरी को दिया धोखा, गर्भवती होते ही करने लगा ये डिमांड
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

मची अफरा-तफरी

इस घटनाक्रम के बाद आवास विकास कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध रह गए। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव चिकित्सालय ले जाए गए। पंचनामा की कार्रवाई के बाद अधिकारियों के निर्देश पर रात में ही दोनों शव का पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। 

ये भी पढ़ें -  दानव पति की दास्तां: छह महीने पहले 'बाबू-सोना' अब बोला तुम्हें उनके साथ है सोना, मना करने पर दी खौफनाक सजा


पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

शिक्षक मूल रूप से मैनपुरी जनपद के रूबीया गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार के लोग भी मैनपुरी से यहां पहुंच गए थे। रात्रि के समय दोनों शव पैतृक गांव ले जाए गए, जहां रविवार की दोपहर उनका अंतिम संस्कार शिक्षक के पुत्र अभिषेक ने किया। पिता और पुत्री की चिता पास-पास लगाई गई थी। इस घटनाक्रम से पूरे परिवार में चीत्कार मचा हुआ है। मां शशि प्रभा, पुत्र अभिषेक व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed