फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद: युवकों ने बीच सड़क पर मां-बेटे को बेल्ट और डंडों से पीटा, दो गिरफ्तार

Mon, 11 Jan 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
young man beat mother and son with belt in firozabad
महिला को बेल्ट से पीटता युवक - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जिले के थाना रसूलपुर क्षेत्र में रविवार को अपनी दुकान पर बैठी महिला को दूसरे समुदाय के युवकों ने बेल्ट और डंडों से पीटा। मारपीट करने वाले युवक लाठी-डंडे, बेल्ट और हंटर लिए थे। इस दौरान युवकों ने दुकान का सामान उठाकर सड़क पर फेंक दिया। मां को बचाने आए बेटे को भी पीटा। मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात और तीन नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय आदेश पर जेल भेजा गया है।  

young man beat mother and son with belt in firozabad
महिला को बेल्ट से पीटता युवक - फोटो : अमर उजाला
थाना रसूलपुर के नगला बरी निवासी रूबी बघेल (32) पत्नी मनोज बघेल शनिवार शाम अपनी दुकान पर बैठी थी। आरोप है कि तभी शीतल खां रोड निवासी मोहम्मद आदिल और दाउद पुत्रगण मोहम्मद अतीक, मेहरबान अली पुत्र अशफाक अली एवं एक अन्य आए और रूबी देवी के साथ मारपीट, गालीगलौज करते हुए अभद्रता करने लगे। इस दौरान आरोपी युवकों ने महिला को लाठी-डंडों, बेल्ट और हंटरों से पीटा। बीचबचाव करने पर आरोपियों ने रूबी के बेटे दीपक को भी पीटा।  
young man beat mother and son with belt in firozabad
आसपास के लोग आने पर भागे आरोपी - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग आ गए। इसके बाद आरोपी युवक भाग गए। घटना की जानकारी पर थाना प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित ने घटना की जानकारी ली। मनोज बघेल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद आदिल, दाऊद एवं मेहरबान अली सहित एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज, तोड़फोड़ और अभद्रता किए जाने का मामला दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस ने दबिश देकर दाऊद एवं आदिल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
young man beat mother and son with belt in firozabad
हाथ में बेल्ट लिए खड़ा आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि जांच में सामने आया कि शीतल खां रोड निवासी आदिल पुत्र मोहम्मद अतीक बाइक से आ रहा था। उसकी बाइक एक ई-रिक्शा चालक से टकरा गई थी। दोनों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना हो गई। मारपीट के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से भाग गया था। ई-रिक्शा चालक को महिला के परिवार का समझकर आदिल ने अपने साथियों के साथ उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
young man beat mother and son with belt in firozabad
दुकान पर खड़ी पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

नगला बरी चौराहे के पास महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में युवक काउंटर पलटता एवं महिला की पिटाई करता नजर आ रहा है। महिला का बेटा दीपक बचाव के लिए बाल्टी लेकर दौड़ा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। एक किशोर महिला को बेल्ट मारता दिखाई दे रहा है।

एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र ने बताया कि सोशल मीडिया पर महिला की पिटाई के वीडियो वायरल के मामले में थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed