{"_id":"5ee4ea6d8ebc3e4313149da9","slug":"young-man-arrested-for-killing-two-nephews-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो मासूमों का हत्यारा निकला चाचा, पुलिस से बोला- मुझे खून करने से खुशी मिलती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मासूमों का हत्यारा निकला चाचा, पुलिस से बोला- मुझे खून करने से खुशी मिलती है
Sat, 13 Jun 2020 08:32 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Jun 2020 08:32 PM IST
सार
- पुलिस ने दो बच्चों की हत्या का किया खुलासा, आरोपी ने कबूल की वारदात
- परिवार के तीन और लोग थे निशाने पर, सगे भाई पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
पुलिस ने किया दो मासूमों की हत्या का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पुलिस ने गांव धर्मपुर में हुई दो मासूमों की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि बच्चों का सगा चाचा निकला। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने हत्या करना कबूल कर लिया है।
आरोपी के निशाने पर परिवार के ही तीन और लोग भी थे, जिनकी जिंदगियां बच गई हैं। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसको लोगों की हत्या करने से खुशी मिलती है।
शनिवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चार फरवरी को सतेंद्र (5) पुत्र भूमिराज की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसी तरह नौ जून को प्रशांत (5) पुत्र रघुराज सिंह की हत्या की गई।

भाई पर शक नहीं हुआ, अन्य पर लगाए आरोप
सतेंद्र की हत्या के आरोप में गांव धर्मपुर के कालीचरन, श्रीमती और अजय को मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि प्रशांत की हत्या में कालीचरन की बेटी बीना, दामाद ठाकुरदास और भाई सत्यपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
एसएसपी ने बताया कि गुरुवार की रात तकरीबन 11 बजे विश्वनाथ पुत्र मंगल सिंह की हत्या का प्रयास सगे भाई राधेश्याम ने किया। विश्वनाथ ने थाना पहुंचकर सगे भाई राधेश्याम के खिलाफ बिना वजह हत्या करने की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस को मामला संदिग्ध लगा।
दो दोस्तों ने एक साथ फांसी लगाकर दी जान, 'दोस्ती' का विरोध कर रहे थे परिवारवाले
एसएसपी ने आरोपी राधेश्याम को गिरफ्तार करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक कृतपाल सिंह को दिए गए। पुलिस ने शनिवार की सुबह पांच बजे कर्थनी मोड़ के पास से राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी राधेश्याम ने बताया कि भतीजे सतेंद्र और प्रशांत की हत्या उसी ने की है। वो विश्वनाथ सहित तीन की हत्या और करना चाहता था। हत्याएं करने के बाद उसे आनंद की अनुभूति होती है।