फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉ. योगिता हत्याकांड: विवेक तिवारी के खिलाफ ये हैं अहम सबूत, योगिता के नाखून में लगी खाल की खुरचन...

Sat, 29 Aug 2020 08:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 29 Aug 2020 08:40 AM IST
विज्ञापन
Yogita Gautam Agra Murder Case This is important evidence against Vivek Tiwari, Scraping of the skins in Yogita nails
Yogita Gautam Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पीजी की छात्रा डॉ. योगिता गौतम की हत्या के आरोपी डॉ. विवेक तिवारी के खिलाफ पुलिस को पर्याप्त सबूत मिल गए हैं। पुलिस को अब फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। रिपोर्ट मिलते ही केस में चार्जशीट लगा दी जाएगी। इसमें 10 दिन का समय लग सकता है। इससे कोर्ट में जल्द सुनवाई शुरू हो जाएगी।  

 
Yogita Gautam Agra Murder Case This is important evidence against Vivek Tiwari, Scraping of the skins in Yogita nails
योगिता गौतम की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली निवासी डॉ. योगिता गौतम एसएन मेडिकल कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही थीं। 18 अगस्त को उनकी नूरी गेट स्थित किराये के मकान से ले जाकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को गांव बमरौली में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने कानपुर के किदवई नगर निवासी उरई के मेडिकल आफिसर डॉ. विवेक तिवारी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था। 

 
Yogita Gautam Agra Murder Case This is important evidence against Vivek Tiwari, Scraping of the skins in Yogita nails
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
दो दिन की रिमांड पर लेने के बाद आरोपी से हत्या में प्रयुक्त रिवॉल्वर, डॉ. योगिता का मोबाइल और हत्या के दिन पहने गए कपड़े बरामद कर लिए थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को जेल में दाखिल कर दिया था। सीओ कोतवाली चमन सिंह चावड़ा केस के विवेचक हैं। उन्होंने बताया कि चार्जशीट जल्द से जल्द लगाई जाएगी। सात से दस दिन में सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। फोरेंसिक रिपोर्ट भी जल्द मंगवाई जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yogita Gautam Agra Murder Case This is important evidence against Vivek Tiwari, Scraping of the skins in Yogita nails
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यह सबूत आरोपी को दिलाएंगे सजा 
  • रिवॉल्वर: हत्यारोपी डॉ. विवेक तिवारी के पास मिली रिवॉल्वर का लाइसेंस पिता वीके तिवारी के नाम पर है। रिवॉल्वर की फोरेंसिक एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी। इसकी बैलेस्टिक रिपोर्ट ली जाएगी। 
  • कपड़े: हत्यारोपी ने कपड़ों को धो दिया था। पुलिस फोरेंसिक जांच में कपड़ों से खून की पुष्टि करेगी। 
  • योगिता का मोबाइल: योगिता के मोबाइल में आरोपी की कॉल डिटेल है। इसके साथ ही अन्य साक्ष्य भी मिल सकते हैं। 
  • आरोपी का मोबाइल: आरोपी के मोबाइल में भी कॉल डिटेल है। इसके साथ ही अन्य साक्ष्य। इन दोनों मोबाइल को भी फोरेंसिक लैब भेजकर रिपोर्ट मंगवाई जाएगी। 
  • बाल: योगिता के हाथों में बाल मिले थे। इनको पोस्टमार्टम के दौरान सुरक्षित रखा गया है। कार में भी बाल मिले थे। इन बालों की आरोपी के बालों से डीएनए जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
Yogita Gautam Agra Murder Case This is important evidence against Vivek Tiwari, Scraping of the skins in Yogita nails
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
  • नाखून में लगी खाल की खुरचन: डॉ. योगिता के नाखूनों में खाल की खुरचन मिली थी। इसकी भी फोरेंसिक जांच होगी। आरोपी से मिलान कराया जाएगा। 
  • सीसीटीवी कैमरों के फुटेज: नूरी गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की कार नजर आई है। इसके अलावा टोल के फुटेज में भी वह नजर आया है। इसकी सीडी बना ली गई है।  
  • कॉल डिटेल: डॉ. योगिता से डॉ. विवेक तिवारी की बातचीत काल डिटेल में भी आई है। इसके साथ ही लोकेशन भी आगरा की है। 
  • गाड़ी में खून के धब्बे: डॉ. योगिता की हत्या जिस कार में हुई थी, उस कार में खून के धब्बे मिले थे। यह कार आरोपी की है। खून डॉ. योगिता का था। इसका भी मिलान होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed