फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉक्टर योगिता हत्याकांड: फोन पर धमकाता था विवेक तिवारी, पुलिस को मिलीं चार ऑडियो क्लिप

Sat, 22 Aug 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Aug 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Yogita Gautam Agra Murder Case News: Doctor Vivek Tiwari threaten to Yogita on phone
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
'मैं तुम्हारा फोन काफी देर से मिला रहा हूं...किससे इतनी देर बात करती रहती हो... दो-दो घंटे क्यों बिजी रहता है फोन...।' डॉक्टर योगिता गौतम का हत्यारोपी डॉक्टर विवेक तिवारी उनको फोन करके इसी तरह धमकाता था। पुलिस को दोनों के बीच फोन पर बातचीत की ऑडियो क्लिप मिल गई हैं। क्षेत्राधिकारी (सीओ) चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि विवेक के मोबाइल से मिलीं चार ऑडियो क्लिप फोरेंसिक लैब भेजी जाएंगी।



संबंधित खबर- योगिता हत्याकांड: फोरेंसिक टीम को विवेक की कार से मिले सबूत, ऑडियो क्लिप भी रिकवर की
Yogita Gautam Agra Murder Case News: Doctor Vivek Tiwari threaten to Yogita on phone
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के नजफगढ़ इलाके की रहने वाली 26 वर्षीय डॉ. योगिता गौतम आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पीजी की छात्रा थीं। 19 अगस्त (बुधवार) की सुबह डौकी थाना क्षेत्र में उनका शव मिला था। उनकी हत्या के आरोप में पुलिस ने डॉक्टर विवेक तिवारी को गिरफ्तार किया है। वो कानपुर के किदवईनगर का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल किया है। 
Yogita Gautam Agra Murder Case News: Doctor Vivek Tiwari threaten to Yogita on phone
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार विवेक तिवारी अपने मोबाइल में वाइस रिकॉर्डिंग लगाकर रखता था। अप्रैल से ही योगिता और विवेक में अनबन बढ़ गई थी। इसका पता योगिता और विवेक से मोबाइल की कॉल डिटेल से चला है। दोनों में बातचीत न के बराबर है। अप्रैल से पहले की एक क्लिप है जिसमें योगिता और विवेक की बातचीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yogita Gautam Agra Murder Case News: Doctor Vivek Tiwari threaten to Yogita on phone
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी डॉ. विवेक - फोटो : अमर उजाला
डॉ. विवेक : तुम्हारा फोन बहुत देर तक बिजी रहता है। इतनी देर किससे बात करती हो?
डॉ. योगिता :  पापा से बात कर रही थी। उनके कहने पर वीडियो कॉल किया था।
विवेक :  इतनी देर कौन वीडियो कॉल पर बात करता है। यह तो हो नहीं सकता। सच बताओ, किससे बात करती है?
विज्ञापन
Yogita Gautam Agra Murder Case News: Doctor Vivek Tiwari threaten to Yogita on phone
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
हत्या से पहले की ऑडियो क्लिप
यह क्लिप विवेक के 19 अगस्त को योगिता से मिलने आने के दौरान की है। उसने 7:30 बजे कॉल किया था। 30 सेकेंड की बातचीत है।
डॉ. विवेक :  योगिता, कहां पर हो, मैं घर के बाहर आ गया हूं, जल्दी आ जाओ।
डॉ. योगिता : मैं घर पर ही हूं, दो मिनट में बाहर आ रही हूं।
(इसके बाद फोन पर बात करते हुए बाहर निकल आई, इसका सीसीटीवी फुटेज मिला है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed