{"_id":"5f408ae16350191a757e42a0","slug":"yogita-gautam-agra-murder-case-news-accused-vivek-tiwari-washed-the-car-twice-and-wiped-away-blood-stains","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"योगिता हत्याकांड: कार से खून के धब्बे मिटाने के लिए किया था ये काम, इस छोटी सी चूक बनी बड़ा सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगिता हत्याकांड: कार से खून के धब्बे मिटाने के लिए किया था ये काम, इस छोटी सी चूक बनी बड़ा सबूत
Sat, 22 Aug 2020 08:32 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 22 Aug 2020 08:32 AM IST
विज्ञापन
yogita gautam murder case
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या में जेल गए आरोपी डॉ. विवेक तिवारी ने कार से खून के धब्बे मिटाने के लिए उसे दो बार धोया था। योगिता से बातचीत की ऑडियो अपने मोबाइल से डिलीट कर दी थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने कार में दो जगह खून के धब्बे ढूंढ लिए। ऑडियो क्लिप भी रिकवर कर ली। ये उसके खिलाफ बड़ा सबूत बनेंगे।
योगिता गौतम की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को फोरेंसिक टीम ने कार का मुआयना किया। एक बार तो कार में खून नहीं मिलने पर फोरेंसिक एक्सपर्ट भी गच्चा खा गए। मगर, दूसरी बार टीम ने गहनता से छानबीन की तो कार की सीट पर बाल और पायदान पर खून के छींटे मिल गए। डॉ. विवेक तिवारी डॉ. योगिता गौतम की हत्या करने अपनी नई टाटा नेक्सॉन गाड़ी से आया था। गाड़ी में बैठाने के बाद दोनों में झगड़े के बाद गुत्थमगुत्था हो गई थी।
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान डॉ. योगिता ने विवेक के बाल पकड़ लिए थे। इस पर विवेक ने गला दबाने के बाद रिवाल्वर से गोली मार दी थी। हत्याकांड के बाद वह कार लेकर फरार हो गया था। विवेक उरई में मेडिकल अफसर होने के साथ ही मेडिको लीगल रिपोर्ट तैयार करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
योगिता गौतम की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में उसे पता था कि कौन से साक्ष्य कोर्ट में अहम साबित होते हैं। पुलिस का कहना है कि उसने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने पर्याप्त साक्ष्य जुटा लिए हैं। इन्हें जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जालौन के उरई में मेडिकल ऑफिसर विवेक को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया था। दिल्ली निवासी डॉ. योगिता की हत्या मंगलवार की शाम को की गई थी। वह एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर थीं।