{"_id":"68a9317e114d34240e0224d8","slug":"yamuna-river-crosses-danger-mark-in-agra-administration-on-alert-21-areas-in-danger-2025-08-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में यमुना खतरे के निशान से पहुंची ऊपर, प्रशासन सतर्क...21 इलाकों में बाढ़ का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में यमुना खतरे के निशान से पहुंची ऊपर, प्रशासन सतर्क...21 इलाकों में बाढ़ का खतरा
Sat, 23 Aug 2025 08:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 23 Aug 2025 08:41 AM IST
सार
रौद्र रूप धारण कर चुकी यमुना शुक्रवार की शाम खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इन क्षेत्रों के लोग राशन कार्ड, पासबुक, आधार कार्ड जैसे जरूरी कागजात वॉटरफूफ बैग में रखें।
विज्ञापन
यमुना का जलस्तर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोकुल बैराज से बृहस्पतिवार को 97 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद आगरा में उफान पर आई यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के बाद शुक्रवार को और बढ़ा गया। शुक्रवार को यमुना का जलस्तर 496.3 फीट पहुंच गया। वहीं, शुक्रवार को भी गोकुल बैराज से 88 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद प्रशासनिक अमले ने करीब 15 क्षेत्रों के बाढ़ प्रभावित होने की आशंका के चलते तैयारी कर ली है।
Trending Videos
यमुना का जलस्तर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नगर निगम भी अलर्ट, सफाई नायक किए तैनात, शेल्टर होम तैयार
यमुना नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए नगर निगम प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। संभावित खतरे को भांपते हुए निगम ने बाढ़ संभावित 14 स्थान पर सफाई नायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि घाटों पर दो-दो कर्मचारियों को शिफ्ट वाइज तैनात किया गया है।

आपात स्थिति में तैयार रहने के निर्देश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आपात स्थिति में तैयार रहने के निर्देश
उन्होंने बताया कि निर्माण विभाग के अभियंता को भी आपात स्थिति में तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निगम ने अपने सभी शेल्टर होम को तैयार कर लिया है ताकि वहां जरूरत पर लोगों को शरण दी जा सके। एसएफआई एपीडेमिक को कंजरवेंसी स्टोर में संक्रामक रोग नियंत्रण संबंधी दवाओं का पर्याप्त स्टोर रखने और पानी निकासी के लिए पंप तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो

ये इलाके हो सकते हैं बाढ़ प्रभावित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये इलाके हो सकते हैं बाढ़ प्रभावित
नगला बूढ़ी, अमर विहार दयालबाग, बल्केश्वर, जसवंत की छतरी, सरस्वती नगर, जीवनी मंडी कृष्णा कॉलोनी, बेलागंज सक्सेरिया वाली गली, यमुना किनारा रोड वेदांत मंदिर से आगरा फोर्ट तक, स्टेसी ब्रिज, छत्ता बाजार, कछपुरा नागला देवजीत मारवाड़ी वस्ती, मोती महल, यमुना ब्रिज कॉलोनी, कटरा बड़ी वजीर खान, रामबाग बस्ती, अप्सरा टॉकीज, भगवती बाग, राधा विहार, केके नगर, शोभा नगर और जगदंबा काॅलेज के आसपास।

विधायक ने लिया जायजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विधायक ने लिया जायजा
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने एसडीएम सदर सचिन राजपूत के साथ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के संभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्र दयालबाग व बल्केश्वर पार्वती घाट आदि क्षेत्रों का दौरा किया। कहा कि अगर बाढ़ आती है तो सभी पीड़ितों का सहयोग करेंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष योगेश दिवाकर, अनिल सेंगर, पार्षद भरत शर्मा, हरिओम बाबा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो