मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार काल बनी। शनिवार की सुबह नौहझील क्षेत्र में माइलस्टोन 68 पर आगरा से नोएडा की तरफ जा रही वैगनआर कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में हरदोई के गांव सुंदरपुर निवासी परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां-बाप, उनके दो बेटे और दो बहुएं व एक नाती है। एक बच्चा और युवक घायल हुआ है। इनकी हालत गंभीर है। हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक को नींद की झपकी आना बताई जा रही है। हादसे के बाद जब स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो भयावह मंजर देख उनका कलेजा कांप गया। रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार में सवार सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इनके शव कार में बुरी तरह फंसे हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकाला। घायल बालक और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में दोनों आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मथुरा हादसा: रफ्तार बनी काल... पलक झपकते ही मौत की नींद सो गए एक परिवार के सात लोग
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 07 May 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन