फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व पर्यटन दिवसः ताज ही नहीं लाल ताजमहल भी है शहर में, देखिये तस्वीरें

Fri, 27 Sep 2019 12:16 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 27 Sep 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
World tourism day Lal Tajmahal negligence of tourism department
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
आज विश्व पर्यटन दिवस है। सैलानी ताजमहल, लाल किला और फतेहपुर सीकरी के स्मारक देखने के लिए आ रहे हैं। लेकिन, पर्यटन विभाग की अनदेखी के चलते करीब डेढ़ सौ स्मारक आज भी पर्यटकों के इंतजार में हैं। न तो यहां पर्यटक पहुंच रहे हैं और न ही शहरवासी। कई स्मारक तो बदहाली का भी शिकार हो गए हैं, अवैध निर्माणों से घिर गए हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे भी स्मारक हैं जहां पहुंचने तक का आसान रास्ता नहीं है।
World tourism day Lal Tajmahal negligence of tourism department
सादिक खां-सलावत खां की बारहदरी - फोटो : अमर उजाला
सलावत खां का मकबरा 30 साल पहले दूर से नजर आता था, अब नहीं आता। कारण इसके आस पास अवैध निर्माण होते चले गए। सिर्फ एक ही नहीं। सिकंदरा स्मारक भी धीरे धीरे घिरता जा रहा है। यहां 810 अवैध निर्माण हो चुके हैं। एएसआई केस तो दर्ज करा रही है लेकिन इसका कोई असर नहीं। 50 अवैध निर्माण भी ध्वस्त नहीं किए गए हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने अब तक 2903 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्मारकों में सबसे अधिक अवैध निर्माण सिकंदरा अकबर टूम के आसपास हुआ है, यहां 810 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा चुकी है। इसके अलावा दूसरे नंबर मथुरा में 456 और तीसरे स्थान पर कन्नौज में 412 एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।
World tourism day Lal Tajmahal negligence of tourism department
लाल ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
लाल ताजमहल: यह कर्नल जॉन विलियम हैसिंग का मकबरा है। भगवान टाकीज चौराहे के पास स्थित ताजमहल की तर्ज पर रोमन कैथोलिक कब्रिस्तान के बीचोंबीच बना ये स्मारक सन् 1803 में बना। वह 1784 में मराठा सरकार महादजी सिंधिया की सेना में उच्च पद पर था। महादजी की मृत्यु के बाद वह आगरा आ गया था। इस स्मारक में भी ताजमहल की तरह से भूमिगत कक्ष हैं। ताज की मीनारों की तरह से ही इसके चारों ओर भी मीनारें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
World tourism day Lal Tajmahal negligence of tourism department
चीनी का रोजा एत्मादउद्दौला - फोटो : अमर उजाला
चीनी का रोजा: यमुनापार स्थित यह इमारत चीनी टाइल्स जड़ी विश्व में अपने किस्म की एक ही है। वस्तुत: इसमें शाहजहां का वजीर अफजल खां (शुक्रुल्लाह खान शिराजी) सपत्नीक दफन है। वजीर का इंतकाल सन् 1638 ई. में लाहौर के पास हुआ था। इस इमारत पर जड़ी नीले रंग की टाइल्स कभी बहुत दूर से चमका करती थीं। 
विज्ञापन
World tourism day Lal Tajmahal negligence of tourism department
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
मऊ रोड पर लाडली बेगम का मकबरा है लेकिन यह ढूंढने से भी नहीं मिलेगा, क्योंकि यह जमीन में दफन हो चुका है। पहले इसके चारों ओर अवैध निर्माण हुआ। इसके बाद इसके ऊपर भी हुआ। अब केवल बोर्ड लगा है, लाडली बेगम का मकबरा, एक टीला है, और कुछ नहीं। लाडली बेगम आइन-ए-अकबरी के लेखक और बादशाह जलालुददीन मौहम्मद अकबर के वजीर-ए-आजम अबुल फजल की बहन थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed