फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Heritage Week 2019 house of Baiju Bawra in agra

विश्व धरोहर सप्ताह: भैंसों का तबेला बना 'हाउस ऑफ बैजू बावरा', देखरेख के अभाव में हुआ बदहाल

Sat, 23 Nov 2019 04:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Nov 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
World Heritage Week 2019 house of Baiju Bawra in agra
महान संगीतकार बैजू बावरा का महल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में महान संगीतयज्ञ बैजू बावरा का स्मारक बदहाल है। फतेहपुर सीकरी में बना 'हाउस आफ बैजू बावरा' उपेक्षा के चलते भैंसों के तबेले में तब्दील हो गया है। प्रचार-प्रसार के अभाव में पर्यटक भी यहां नहीं आते। गुमनामी का दंश झेल रहा यह स्मारक जर्जर हो चुका है।
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी जहां बैठते हैं, वहां से महज तीन सौ मीटर दूर है महान गायक 'हाउस ऑफ बैजू बावरा'। यह स्मारक उनके समकालीन अकबर के दरबार के महान गायक तानसेन की बारहदरी के निकट सीकरी जाने वाले मार्ग पर है, जो बदहाल है। 
विज्ञापन


भवन की दीवारों के पत्थर अपनी जगह छोड़ चुके हैं। भवन को खूबसूरती प्रदान करने वाली छलियां छलनी हो चुकी हैं। इसके चारों ओर लाल पत्थरों को तलाश कर बनाया गया बरामद जर्जर है। स्मारक के अंदर विशेष कक्ष हैं। बरामदे के छज्जे गिर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई ने 'हाउस ऑफ बैजू बावरा' के संरक्षित होने का बोर्ड लगा रखा है। देखरेख के अभाव में यह स्मारक जीर्णशीर्ण होता जा रहा है। वर्ल्ड हेरीटेज मॉन्यूमेंट फतेहपुर सीकरी स्मारक समूह में शामिल इस स्मारक से पर्यटन अंजान हैं। पर्यटक तानसेन का स्मारक देखकर ही लौट जाते हैं। 

आसपास क्षेत्र पर ग्रामीणों का कब्जा

इस स्मारक के आसपास के क्षेत्र को ग्रामीणों ने कब्जा रखा है। वह इसे व्यक्तिगत उपयोग में ले रहे हैं। यहां कोई उबले थाप रहा है तो कोई चारा एकत्रित कर रहा है। स्मारक से सटकर कई ग्रामीण रह भी रहे हैं। झाड़ियां उगी हुई हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed