फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता: सब पर भारी पड़ीं हरियाणा की पहलवान, इन्हें मिले पदक

Mon, 01 Feb 2021 11:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Feb 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
Women Senior National Wrestling Championship winners
आगरा: अखाड़े में कुश्ती लड़तीं पहलवान - फोटो : अमर उजाला

आगरा के गांव लड़ामदा में दो दिन तक चली सीनियर नेशनल महिला कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा की पहलवानों का वर्चस्व रहा। 201 अंकों के साथ हरियाणा पहले स्थान पर रहा। हरियाणा की पहलवानों ने पांच स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते। 161 अंकों के साथ रेलवे को दूसरा स्थान मिला, जबकि 119 अंकों के साथ दिल्ली की टीम तीसरे स्थान पर रही। महाराष्ट्र चौथे और यूपी पांचवें स्थान पर रहा। आयोजन समिति के सचिव एमडी खान ने बताया कि चैंपियनशिप में पंजाब और उत्तराखंड सबसे नीचे पायदान पर रहे। सभी पहलानों में स्वर्ण, रजत और कांस्य को मिलाकर कुल 39 पदकों के लिए दो दिन तक मुकाबले चले। अगली स्लाइड्स में देखें विजयी पहलवानों के नाम...

Women Senior National Wrestling Championship winners
रौनक गुलिया- कांस्य, अनीता-स्वर्ण, रितु- कांस्य, रजनी-रजत। (दायें से बायें) - फोटो : अमर उजाला

दूसरे स्थान पर रहा रेलवे
- रेलवे के चार स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक मिले।
- दिल्ली ने दो रजत और चार कांस्य पदक जीते।
- महाराष्ट्र का एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक।
- यूपी का एक रजत और दो कांस्य पदक।
- हिमाचल प्रदेश को एक रजत पदक।
- राजस्थान को एक रजत पदक। 
- मध्य प्रदेश के तीन कांस्य पदक। 
- पंजाब को एक कांस्य पदक।
- उत्तराखंड को एक कांस्य पदक मिला।

Women Senior National Wrestling Championship winners
स्वर्ण पदक विजेता पहलवान नंदनी - फोटो : अमर उजाला
53 किलो भार वर्ग
- महाराष्ट्र की नंदनी को स्वर्ण पदक 
- दिल्ली की ममता रानी को रजत पदक
- मणिपुर की पोट्सहंगबम बिदयारानी और एमपी की पूजा जाट को कांस्य पदक
विज्ञापन
विज्ञापन
Women Senior National Wrestling Championship winners
आगरा: अखाड़े में कुश्ती लड़तीं पहलवान - फोटो : अमर उजाला
59 किलो भार वर्ग
- रेलवे की सरिता को स्वर्ण पदक 
- हरियाणा की संजू देवी को रजत पदक 
- दिल्ली की नेहा और हरियाणा की अंजली को कांस्य पदक 
विज्ञापन
Women Senior National Wrestling Championship winners
आगरा: दंगल देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
65 किलो भार वर्ग
- रेलवे की पहलवान निशा को स्वर्ण पदक 
- राजस्थान की मोनिका को रजत पदक 
- पंजाब की जसप्रीत कौर और रेलवे की निक्की को कांस्य पदक 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed