UP Murder News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने प्रेम संबंध में बाधक बन रहे पति की जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए महिला ने बीमारी से पति की मौत की बात बताई, लेकिन 12 साल के बेटे ने पुलिस को मां की करतूत के बारे में बता दिया। मैनपुरी में 12 साल का आदित्य अपने पिता की मौत के बाद से मां से खफा है। उसका कहना है कि मां की करतूत के कारण उसके और बहन के सिर से पिता का साया उठ गया। आठ साल की बेटी कनक भी पिता की याद में रो-रोकर बेहाल है। दरअसल, मां के मुंबई में रहने के चलते पिता के साथ करहल में रहते थे इसलिए उनका पिता से अधिक लगाव था।
2 of 9
मां की करतूत से दो मासूमों के सिर से उठ गया पिता का साया
- फोटो : अमर उजाला
कौन है सुजीत, कहां का है रहने वाला, संगीता के बयानों से खुलेगा राज
पुलिस के सामने अब इस वारदात में सुजीत की पहचान, पता बड़ा सवाल बना हुआ है। मंगलवार देर शाम तक पुलिस के पास सिर्फ सुजीत का नाम था। अब पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। एसपी देहात राहुल मिठास ने बताया कि सुजीत के बारे में संगीता से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि सोमवार रात संगीता के बुलावे पर कमलेश के घर आकर उसकी पिटाई करने वाले कौन थे, क्या उनमें सुजीत भी शामिल था। मृतक का बेटा सुजीत को कभी लखनऊ तो कभी कानपुर का रहने वाला बता रहा है। बच्चे को उसका पता स्पष्ट नहीं है। संगीता भी अभी बहुत कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
3 of 9
मां की करतूत से दो मासूमों के सिर से उठ गया पिता का साया
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों से होगी आदित्य के बयानों की तस्दीक
एसपी देहात ने बताया कि अभी तक मृतक के बेटे आदित्य ने जो बयान दिए हैं, उनकी तस्दीक भी पुलिस करेगी। थाना करहल पुलिस को मोहल्ला ओमनगर के लोगों से बयानों की तस्दीक करने के लिए कहा है। इधर, इस घटना के बाद मोहल्ले के लोग भी सन्न हैं। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने परिवार में लड़ाई होते हुए तो कई बार देखी थी। मगर, यह आभास नहीं था कि कमलेश की हत्या कर दी जाएगी।
4 of 9
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पति को जहर देकर मार डाला
मैनपुरी के ओमनगर में एक महिला ने प्रेम संबंध में बाधक बन रहे पति की विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए बीमारी से पति की मौत की बात कहने लगी, लेकिन लेकिन 12 साल के बेटे ने पुलिस को सच्चाई बता दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कमलेश गुप्ता (36) के रूप में हुई है। मंगलवार देर रात पुलिस ने मामले में परिजन की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया।
5 of 9
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कमलेश करहल थाना क्षेत्र के मोहल्ला ओमनगर में किराए के मकान में 12 वर्षीय बेटे आदित्य, 8 वर्षीय बेटी कनक, पत्नी संगीता व उसके मानसिक ताैर पर बीमार भाई कन्हैया के साथ रहते थे। कमलेश सैफई में टिफिन सर्विस का काम करते थे। मंगलवार दोपहर डायल 112 पर सूचना मिली कि पत्नी ने कमलेश की हत्या कर दी है। शव सैफई मेडिकल कॉलेज में है। एसपी देहात राहुल मिठास पुलिस टीम के साथ सैफई पहुंचे और पूछताछ की तो पत्नी संगीता ने कहा कि पति की मौत बीमारी से हुई है।