फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाश पर रेंग रही थीं चीटियां: छत के कमरे में था शव, नीचे मौजूद सास और बेटी को नहीं लगी भनक; साड़ी से मिला सुराग

Thu, 10 Jul 2025 09:53 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: विकास कुमार Updated Thu, 10 Jul 2025 09:53 PM IST
सार

एलम देवी का शव घर की पहली मंजिल के कमरे में पड़ा था। उसकी 6 साल की बेटी चांदनी के साथ सास सरोज नीचे के कमरे में मौजूद थी। मायकेवालों ने सवाल उठाया कि ऐसा कैसे हो सकता है। उन्होंने सास की भूमिका की भी जांच की मांग की है। 

विज्ञापन
woman dead body found in closed room in Agra ants crawling on her body
मृतक एलम देवी - फोटो : अमर उजाला

आगरा में बाह के बटेश्वर के पजांय मोहल्ले में गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में विवाहिता का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। ससुराल से विवाहिता के कहीं चले जाने की सूचना पर मायकेवाले बुधवार से उसकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार को खोजते हुए घर पर पहुंचे। शव पर चीटियां रेंग रही थीं। चेहरे पर घिसटने के निशान थे। मायकेवालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

woman dead body found in closed room in Agra ants crawling on her body
जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

नौ साल पहले हुई थी एलम देवी की शादी
पुलिस के मुताबिक बटेश्वर के पजांय मोहल्ले के वीरेंद्र उर्फ लला की शादी रतीरामपुरा, भदरौली की एलम देवी के साथ करीब 9 वर्ष पहले हुई थी। दोनों की 6 साल की बेटी चांदनी है। मृतका की मां रामरती देवी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को एलम देवी के घर से निकलने की जानकारी ससुरालवालों ने दी थी। कहा था कि पति से झगड़े के बाद वह घर से निकल गई है। तब से एलम देवी की तलाश की जा रही थी। 

woman dead body found in closed room in Agra ants crawling on her body
महिला की लाश को लेकर जाते पुलिस वाले - फोटो : अमर उजाला

पति समेत ससुराल का कोई भी नहीं था घर पर
कुछ पता नहीं चलने पर गुरुवार को पजांय में उसके घर पर पहुंचे तो एलम देवी का शव बिस्तर पर पड़ा था। पति समेत ससुराल का कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं था। मां के अलावा पिता सत्यराम, भाई मुन्नालाल ने एलम देवी की हत्या किए जाने का शक जताया है। सूचना पर डीसीपी पूर्वी सैय्यद अली अब्बास पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डीसीपी ने बताया कि साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। एलम देवी का शव देखकर मां रामरती देवी समेत मायकेवालों का रो-रो कर बुरा हाल था। मां ने बेटी की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की गुहार पुलिस से लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
woman dead body found in closed room in Agra ants crawling on her body
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

छत के कमरे में था शव, नीचे मौजूद सास को नहीं लगी भनक
एलम देवी का शव घर की पहली मंजिल के कमरे में पड़ा था। उसकी 6 साल की बेटी चांदनी के साथ सास सरोज नीचे के कमरे में मौजूद थी। मायकेवालों ने सवाल उठाया कि ऐसा कैसे हो सकता है। उन्होंने सास की भूमिका की भी जांच की मांग की है। मृतका के भाई मुन्नालाल ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह चांदनी को लेकर भदरौली पहुंच गई थी। एलम देवी के बुधवार को घर से निकलने की बात बताई। पूछताछ में बताया कि वह घर से नई साड़ी पहनकर निकली थी। मायकेवाले दोनों को लेकर बटेश्वर स्थित घर पर पहुंचे और पहले ग्राउंड फ्लोर के कमरों की छानबीन की। कुछ नहीं मिला तो पहली मंजिल के कमरे पर पहुंचे। दरवाजा खोलते ही एलम देवी का शव देख महिलाओं की चीख निकल गई।

विज्ञापन
woman dead body found in closed room in Agra ants crawling on her body
कमरे से बाहर लेकर आते महिला की लाश - फोटो : अमर उजाला

नशे में पहुंचे पति से हुआ था विवाद
संदिग्ध परिस्थितियों में मृत एलम देवी का पति वीरेंद्र उर्फ लला बटेश्वर में हथठेल पर चाऊमीन बेचता है। मायकेवालों के मुताबिक पूछताछ में आस-पास के लोगों से पता चला कि 12 हजार रुपये में से 11 हजार रुपये शराब में उड़ा दिए थे। मंगलवार की शाम भी वह नशे में घर लौटा था। इस पर एलम देवी से उसका विवाद हुआ था। गुरुवार को जेठानी ने फोन पर जानकारी दी कि 2 बजे एलम देवी घर से निकल गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed