फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: पुलिस कस्टडी में हत्यारोपी की महिला ने चप्पलों से की पिटाई, बचाता रहा पुलिसकर्मी

Tue, 20 Sep 2022 08:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Sep 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
woman beat of the murderer with slippers In police custody Mathura
चप्पल से पीटा हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा कोर्ट में पेशी के लिए पुलिस अभिरक्षा में आए हत्यारोपी की महिला ने चप्पलों से पिटाई कर दी। पुलिसकर्मी महिला को समझाता रहा, लेकिन वह किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थी। बमुश्किल पुलिसकर्मी आरोपी को महिला से बचाते हुए कोर्ट में पहुंचा। वहीं इस दौरान किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।


मामला मंगलवार को एसएसपी कार्यालय के पास का है। यहां पर मृतक कृष्णवीर की पत्नी रानू ने हत्यारोपी मथुरा सिंह की चप्पलों से पिटाई कर दी। बताया गया है कि 17 सितंबर को बलदेव के गांव रदोई बुर्ज में कृष्णावीर की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। जमीन के बंटवारे को लेकर की गई हत्या का मुकदमा मथुरा सिंह सहित सात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया था। बलदेव पुलिस ने दो हत्यारोपी महिलाओं को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था, वहीं सोमवार को तीसरे हत्यारोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने जा रही थी।
woman beat of the murderer with slippers In police custody Mathura
चप्पल से पीटा हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मी जब कोर्ट पहुंचा तो वहां मृतक की पत्नी पहले से मौजूद थी। एसएसपी कार्यालय के पास उसने हत्यारोपी पर हमला बोल दिया।


 
woman beat of the murderer with slippers In police custody Mathura
चप्पल से पीटा हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पुलिसकर्मी महिला को समझाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन वह किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
woman beat of the murderer with slippers In police custody Mathura
चप्पल से पीटा हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
काफी देर तक यहां हंगामा चलता रहा। इस दौरान पुलिसकर्मी ने महिला को थोड़ी सख्ती बरतते हुए रोका, वहीं लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई।
विज्ञापन
woman beat of the murderer with slippers In police custody Mathura
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अभिरक्षा में हुई इस घटना को लेकर सभी हैरान हैं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed