फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: जिस बाथरूम में पति की हत्या कर दफनाई लाश, इसलिए वहां रोज नहाती थी पत्नी; जेठ को बताया खौफनाक सच

Sat, 04 Jul 2026 01:29 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 04 Jul 2026 01:29 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, महिला ने कथित रूप से पति की हत्या के बाद शव को बाथरूम के फर्श के नीचे दफना दिया और कई दिनों तक उसी बाथरूम का इस्तेमाल करती रही। मामला तब खुला जब उसने जेठ को बुलाकर कथित तौर पर बताया कि उसका पति बाथरूम के फर्श के नीचे दफन है।

विज्ञापन
Woman Allegedly Buried Husband Beneath Bathroom Floor Continued Using It Daily
पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना सिकंदरा के दहतोरा में पत्नी ने बेरहमी से पति की हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश को बाथरूम में दफना दिया। इतना ही नहीं मिस्त्री को बुलाकर फर्श बनवा दिया। पुलिस के अनुसार रूबी ने पति की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की पूरी तैयारी की थी। जिस बाथरूम में पति को गाढ़ दिया था। उसमें ही रोजाना नहाती भी थी। 


पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सुरेंद्र नींद की गोलियां खाता था। रूबी ने 18 मई को उसको खीर में मिलाकर नींद की 16 से 20 गोलियां दी थीं। उसकी माैत हो गई। वह उसे खींचकर बाथरूम में ले गई। बाथरूम में इंडियन सीट लगी थी। वह ऊपर थी। फर्श नीचे था। इस पर शव को फर्श को थोड़ा और खोदकर डाल दिया। बाद में मिट्टी और गिट्टी मंगवाई थीं। इससे शव को दफना दिया। इसके बाद उस पर पक्का फर्श कर दिया। वह पति की हत्या के बाद जितने दिन घर में रही, जिस बाथरूम में शव दफनाया, उसी में नहाती भी थी। पड़ोस के लोग जब भी पति के बारे में पूछते थे, परेशान होने का नाटक करती थी। पूछने पर रोने भी लगती थी।




 
Woman Allegedly Buried Husband Beneath Bathroom Floor Continued Using It Daily
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जेठ को घर बुलाकर बोली, बाथरूम में दो फीट नीचे हैं पति
अनिल ने बताया कि भरतपुर में बैंक स्टेटमेंट से शक होने पर भाभी रूबी से बृहस्पतिवार सुबह बात की थी। उनसे कहा था कि पेंशन तो आपने ले ली है। मुझे क्यों नहीं दी। रकम का क्या कर रही हो। यह बता दो। मगर वो चुप हो गई। उसने कहा कि भाई के बारे में बता दो। रूबी ने फिर भी कुछ नहीं बताया। शुक्रवार सुबह 6 बजे फोन करके जेठ को बुलाया। कहा कि पति घर पर हैं। आकर बात कर लो। जब अनिल पहुंचे तो उसने बताया कि बाथरूम में हैं। इस पर अनिल ने वहां जाकर देखा। मगर कोई नजर नहीं आया। इस पर रूबी ने कहा कि दो फीट नीचे हैं। इस पर ही उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।



 
Woman Allegedly Buried Husband Beneath Bathroom Floor Continued Using It Daily
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी बोले, पूरी तैयारी से ठिकाने लगाया शव, नहीं लगी भनक
रूबी के बारे में जानकर पड़ोसी भी हैरत में पड़ गए। उनका कहना था कि शराब की वजह से पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते थे। शराब की वजह से पति ने डिलीवरी बाय की नाैकरी छोड़ दी थी। रूबी ही घर में कपड़े सिलने का काम करती थी। उसे जो रुपये मिलते थे, उसे पति झगड़ा करके छीन लेता था। कई बार लोगों ने समझाने का प्रयास किया। मगर वो मानने को तैयार नहीं हुआ। किसी को यह अंदाजा नहीं था कि रूबी उसकी हत्या कर देगी। शव को जिस तरह से ठिकाने लगाया, उससे यही लग रहा है कि उसने कई दिन पहले तैयारी कर ली थी। इस बात की भनक भी किसी को नहीं लगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Woman Allegedly Buried Husband Beneath Bathroom Floor Continued Using It Daily
घर में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
24 साल पहले आगरा आया था परिवार
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से भरतपुर के रंजीत नगर निवासी राधेश्याम शर्मा एक इंटर काॅलेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत थे। 24 साल पहले सेवानिवृत्त होने के बाद आगरा आ गए थे। सिकंदरा के दहतोरा स्थित रेणुका धाम काॅलोनी में रहने लगे। 14 साल पहले उनकी माैत हो गई थी। सुरेंद्र उनका छोटा बेटा था। बड़े बेटे अनिल ऑटो चालक हैं और वायु विहार, शाहगंज में रहते हैं। सुरेंद्र रेणुका धाम काॅलोनी में रहते थे। उनकी शादी 16 साल पहले रूबी से हुई थीं। दो बेटियां प्राची (15) और सिद्धि (9) हैं। सुरेंद्र की मां कमला भी साथ ही रहती थीं।
 
विज्ञापन
Woman Allegedly Buried Husband Beneath Bathroom Floor Continued Using It Daily
घर में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पेंशन के पैसों के लिए हुआ झगड़ा
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सुरेंद्र की मां को पति की पेंशन के 32 हजार रुपये मिलते थे। रूबी डेबिट कार्ड और पासबुक अपने पास रखती थी। पेंशन की रकम से वह जेठ अनिल को 10 हजार रुपये देती थी। जून में रूबी ने अनिल को पेंशन की रकम नहीं दी। कहा कि पेंशन नहीं आई है। अनिल बृहस्पतिवार को मां को भरतपुर लेकर गए। पेंशन के बारे में जानकारी की तो पता चला कि पेंशन खाते में भेजी जा चुकी है। अनिल ने घर पहुंचकर रूबी से शिकायत की तो दोनों में झगड़ा हुआ।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed