{"_id":"63a1792ba8a556267b4b6895","slug":"who-is-behind-the-murder-of-the-advocate-brother-was-killed-like-this-25-years-ago","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Firozabad Advocate Murder: अधिवक्ता की हत्या के पीछे आखिर कौन? 25 साल पहले इसी तरह हुई थी भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad Advocate Murder: अधिवक्ता की हत्या के पीछे आखिर कौन? 25 साल पहले इसी तरह हुई थी भाई की हत्या
Tue, 20 Dec 2022 02:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 20 Dec 2022 02:28 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के गांव लालऊ निवासी अधिवक्ता शिव शंकर दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 25 साल पहले उनके भाई की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शिव शंकर दुबे की हत्या से हर कोई स्तब्ध है। हलांकि इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गांव लालऊ से बैंदी जाने वाले मार्ग पर ग्रामीण गुजरे तो शक्ति ग्लास पैकर्स से करीब सौ मीटर दूरी पर अधिवक्ता का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। सूचना पर परिजन के साथ काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह के साथ अन्य थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। जीवित होने की उम्मीद में अधिवक्ता को एंबुलेंस से सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया।
अधिवक्ताओं में आक्रोश
- फोटो : अमर उजाला
यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। अधिवक्ता की हत्या से अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। कार्य का बहिष्कार करने के साथ ही काफी संख्या में अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने निर्णय भी लिया कि आरोपियों का मुकदमा कोई भी साथी अधिवक्ता नहीं लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
सवा पांच बजे बंद हो गए थे सीसीटीवी कैमरे
गांव बैंदी को जाने वाले मार्ग पर जिस स्थान पर अधिवक्ता का शव सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था। वहां आसपास कोई मकान और दुकान नहीं है। खेत में सड़क किनारे मथुरा नगर निवासी रुपेश की शक्ति ग्लास पैकर्स के नाम से कांच के आइटम पैक करने की फैक्टरी है। जिसके गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वह सुबह के सवा पांच बजे से बंद थे।
विज्ञापन
अधिवक्ता से भाई से जानकारी करते एसएसपी आशीष तिवारी
- फोटो : अमर उजाला