फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: विदेशी तोते की कहानी सुनने को बेताब हुए लोग, पुलिस थाने में सुलझाया अपने मालिकाना हक का विवाद

Tue, 20 Dec 2022 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Dec 2022 10:07 AM IST
विज्ञापन
story of foreign parrot people settled the dispute of their ownership in the police station
तोते के साथ सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी का परिवार - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कमला नगर के सेवानिवृत्त अपर जिला कृषि अधिकारी के पालतू अफ्रीकी तोते का मामला चर्चा में आने के बाद लोग उसे देखने के लिए बेताब हो गए हैं। घर आकर ही नहीं, लोग फोन करके भी तोते के बारे में पूछ रहे हैं। उसकी कहानी सुनना चाहते हैं। यह भी पूछ रहे हैं कि तोता कैसे पुलिस से दोबारा उनके पास तक आया। तोते के घर आने से परिवार खुश है। बल्केश्वर स्थित पंचायती पंजाया से विदेशी तोते का विवाद शनिवार को थाना कमला नगर पहुंचा था। सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी अजय कुमार वर्मा तोते को बाबू कहकर बुलाते हैं। यह तोता उन्हें कालोनी के ही मुनेंद्र कुमार जैन ने तीन साल पहले दिया था। अब वो तोता मांग रहे थे। उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद तोते के मालिकाना हक को लेकर विवाद शुरू हो गया था। 


ये भी पढ़ें - तोते ने दूर की पुलिस की उलझन: थाने में सुलझाया अपने मालिकाना हक का विवाद, बोला- मुनमुन कहां हो...
story of foreign parrot people settled the dispute of their ownership in the police station
तोते के साथ सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी का परिवार - फोटो : अमर उजाला
अजय कुमार वर्मा का कहना था कि तोता उन्होंने पाला है। इसलिए वो नहीं दे सकते हैं। उधर, मुनेंद्र अपने तोते को वापस पाने की जिद कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया था। तोते ने अजय की बेटी को पुकारा था। कहा था कि मुनमुन कहां हो...। 
story of foreign parrot people settled the dispute of their ownership in the police station
तोते के साथ युवती - फोटो : अमर उजाला
इतना सुनने के बाद ही पुलिस ने तोता अजय कुमार के परिवार के हवाले कर दिया था। मगर, मुनेंद्र का कहना है कि वह तोता वापस लेकर रहेंगे। इसके लिए चाहें फिर उन्हें पुलिस अधिकारियों के पास ही क्यों न जाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
story of foreign parrot people settled the dispute of their ownership in the police station
Parrot controversy - फोटो : अमर उजाला
उधर, तोते का मामला मीडिया में आने के बाद हर कोई उसकी कहानी को सुनना चाहता था। अजय कुमार वर्मा के घर पर सोमवार को काफी लोग पहुंचे। उन्होंने तोते को देखा। फोन करके भी जानकारी ली। आगरा ही नहीं दिल्ली और मुंबई तक से लोगों के फोन आए। किसी ने तोते की आवाज सुनाने के लिए कहा तो किसी ने तोेते की फोटो भेजने के लिए कहा। इस पर अजय ने अपना मोबाइल ही बंद कर लिया।
 
विज्ञापन
story of foreign parrot people settled the dispute of their ownership in the police station
कमला नगर थाना में दर्ज हुआ मुकदमा - फोटो : अमर उजाला

बच्चों ने छोड़ दिया था खाना

अजय कुमार का कहना है कि तोते से उनका पूरा परिवार प्यार करता है। जब बच्चों को लगा कि तोता चला जाएगा तो उन्होंने खाना भी छोड़ दिया। इससे सभी परेशान हो गए थे। पुलिस ने तोता दिया तो राहत मिली। अब परिवार खुश है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed