फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहलः अयोध्या फैसले के बाद बढ़ गई पर्यटकों की संख्या, लंबे इंताजार के बाद हो रहा दीदार

Tue, 12 Nov 2019 10:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 12 Nov 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
Weekend Holidays Tourist Increase at Taj Mahal
ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर रविवार को भी खासी भीड़ रही। 32 हजार से अधिक पर्यटकों ने संगमरमरी ताज का दीदार किया। दोनों प्रवेश गेटों और टिकट खिड़की पर लंबी-लंबी लाइन लगी रहीं। इससे पर्यटकों को काफी इंतजार करना पड़ा। कुछ पर्यटकों के बीच धक्कामुक्की भी हुई।
Weekend Holidays Tourist Increase at Taj Mahal
ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शनिवार की अपेक्षा रविवार को पर्यटकों की संख्या थोड़ी कम थी। रविवार को 32 हजार पर्यटक पहुंचे। पश्चिमी और पूर्वी गेट पर भीड़ जमा हो गई। पश्चिमी गेट पर तो पर्यटकों को स्मारक में प्रवेश करने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। वहीं, शनिवार को 35 हजार से अधिक पर्यटक थे।
Weekend Holidays Tourist Increase at Taj Mahal
आगरा किला पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के अलावा आगरा किला, अकबर टूम पर भी पर्यटकों की भीड़ रही। वहीं, अयोध्या फैसले के बाद स्मारकों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। ताज में तो सघन चेकिंग के बाद प्रवेश दिया ही जा रहा है, अन्य स्मारकों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weekend Holidays Tourist Increase at Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल का रात्रि दर्शन रविवार से शुरू हो गया। पहली रात में 160 पर्यटकों ने संगमरमरी स्मारक को निहारा। इसमें 65 विदेशी पर्यटक थे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अयोध्या फैसले के बाद विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पर्यटकों की संख्या कम होने के कारण आठ में से सिर्फ चार शिफ्ट में ही पर्यटकों को ताज का रात्रि दर्शन कराया गया।
विज्ञापन
Weekend Holidays Tourist Increase at Taj Mahal
शरद पूर्णिमा पर ताजमहल का नजारा - फोटो : अमर उजाला
पूर्णिमा से दो दिन पहले और दो दिन बाद तक ताज का रात्रि दर्शन होता है। सर्दियों के मौसम की यह आखिरी पूर्णिमा होगा, जब पर्यटक रात में ताज देख सकेंगे। दिसंबर और जनवरी में कोहरे के कारण संगमरमरी स्मारक नजर ही नहीं आता। ऐसे में तमाम पर्यटकों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed