{"_id":"62cb10e5273c6a3bf225a22c","slug":"weather-update-agra-chances-of-rain-for-five-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather Update: 24 घंटे में रिकॉर्ड 93.6 एमएम बारिश, एक दिन में हुआ ये हाल, अगले पांच दिन में क्या होगा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: 24 घंटे में रिकॉर्ड 93.6 एमएम बारिश, एक दिन में हुआ ये हाल, अगले पांच दिन में क्या होगा?
Mon, 11 Jul 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
बारिश से हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में आगामी पांच दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 15 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश और तूफानी हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। रविवार को पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 93.6 मिमी. बारिश दर्ज की गई। हालांकि दिन में धूप से दिनभर लोग उमस से बेहाल रहे। दो घंटे की मूसलाधार बारिश में स्मार्ट सिटी की कॉलोनियों से लेकर हाईवे तक जगह-जगह पानी भर गया। वहीं अब बड़ा सवाल ये है कि आने वाले पांच दिनों में मौसम विभान ने बारिश होने की संभावना जताई है। यदि इसी तरह बारिश हुए तो क्या हाल होगा?
बारिश से हुआ जलभराव
- फोटो : Amar Ujala Meerut
24 घंटे में 183.1 एमएम बारिश का रिकॉर्ड
जुलाई बारिश का महीना है। जिले में 24 घंटे में रिकॉर्ड 183.1 एमएम बारिश हुई है। 10 जुलाई 1964 को बारिश ने रिकॉर्ड बनाया था। तब जुलाई के महीने में 550 एमएम बारिश दर्ज की गई थी।
घरों में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
दो घंटे की बारिश में डूबे कॉलोनियों से हाईवे तक के रास्ते
दो घंटे की मूसलाधार बारिश में स्मार्ट सिटी की कॉलोनियों से लेकर हाईवे तक जगह-जगह पानी भर गया। 50 साल में पहली बार कमला नगर के लोगों को जलभराव से जूझना पड़ा। बिल्लोचपुरा, न्यू राजा मंडी, हलवाई की बगीची, मदिया कटरा रोड, सेंट जोंस चौराहे से लेकर सुल्तानगंज फ्लाईओवर, ट्रांसपोर्ट नगर की सर्विस लेन डूब गईं। रोशन मोहल्ला, बिजलीघर, शिवाजी मार्केट में दुकानों में पानी भरने से व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शमशाबाद मार्ग पर हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
शहर में सुबह 4:30 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश साढ़े छह बजे तक जारी रही। इसके बाद सुबह दस बजे तक हल्की बारिश हुई। बारिश ने शहर में नाला सफाई की पोल खोल दी। सिल्ट से भरे नाले उफने तो घरों, दुकानों, निचली बस्तियां डूब गईं। शहर के भी ज्यादातर इलाकों में लोगों को जलभराव से दो चार होना पड़ा। बिजलीघर में पुल के नीचे पानी भरने से शिवाजी मार्केट की दुकानों में पानी भर गया तो रोशन मोहल्ला में 50 से ज्यादा कपड़े की दुकानों में पानी भरने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। यहां रोशन मोहल्ले का नाला उफन पड़ा। व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल ने बताया कि नाले की गहराई 18 फुट है, जबकि 12 फुट तक सिल्ट जमा है। इसी तरह बिजलीघर, शिवाजी मार्केट, राजा मंडी समेत कई बाजारों में दुकानों में पानी भरने से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
बिजली घर चौराहे पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला