फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update: 24 घंटे में रिकॉर्ड 93.6 एमएम बारिश, एक दिन में हुआ ये हाल, अगले पांच दिन में क्या होगा?

Mon, 11 Jul 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Weather Update agra Chances of rain for five days
बारिश से हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
आगरा में आगामी पांच दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 15 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश और तूफानी हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। रविवार को पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 93.6 मिमी. बारिश दर्ज की गई। हालांकि दिन में धूप से दिनभर लोग उमस से बेहाल रहे। दो घंटे की मूसलाधार बारिश में स्मार्ट सिटी की कॉलोनियों से लेकर हाईवे तक जगह-जगह पानी भर गया। वहीं अब बड़ा सवाल ये है कि आने वाले पांच दिनों में मौसम विभान ने बारिश होने की संभावना जताई है। यदि  इसी तरह बारिश हुए तो क्या हाल होगा?


रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री की गिरावट आई है। दिन का तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात का पारा 25.2 डिग्री रहा है। सुबह करीब 4.30 बजे से 6.30 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। कई इलाकों में छुट्टी के दिन जब लोग जागे तो उन्हें घर के बाहर जलभराव मिला। 10 बजे तक बादल छाए रहे। जिसके बाद तेज धूप निकली। उमस से दिनभर लोग परेशान रहे। शाम पांच बजे के बाद मौसम में फिर बदलाव आया और तेज हवाएं चलीं। 
Weather Update agra Chances of rain for five days
बारिश से हुआ जलभराव - फोटो : Amar Ujala Meerut

24 घंटे में 183.1 एमएम बारिश का रिकॉर्ड

जुलाई बारिश का महीना है। जिले में 24 घंटे में रिकॉर्ड 183.1 एमएम बारिश हुई है। 10 जुलाई 1964 को बारिश ने रिकॉर्ड बनाया था। तब जुलाई के महीने में 550 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। 

 
Weather Update agra Chances of rain for five days
घरों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

दो घंटे की बारिश में डूबे कॉलोनियों से हाईवे तक के रास्ते

दो घंटे की मूसलाधार बारिश में स्मार्ट सिटी की कॉलोनियों से लेकर हाईवे तक जगह-जगह पानी भर गया। 50 साल में पहली बार कमला नगर के लोगों को जलभराव से जूझना पड़ा। बिल्लोचपुरा, न्यू राजा मंडी, हलवाई की बगीची, मदिया कटरा रोड, सेंट जोंस चौराहे से लेकर सुल्तानगंज फ्लाईओवर, ट्रांसपोर्ट नगर की सर्विस लेन डूब गईं। रोशन मोहल्ला, बिजलीघर, शिवाजी मार्केट में दुकानों में पानी भरने से व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update agra Chances of rain for five days
शमशाबाद मार्ग पर हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
शहर में सुबह 4:30 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश साढ़े छह बजे तक जारी रही। इसके बाद सुबह दस बजे तक हल्की बारिश हुई। बारिश ने शहर में नाला सफाई की पोल खोल दी। सिल्ट से भरे नाले उफने तो घरों, दुकानों, निचली बस्तियां डूब गईं। शहर के भी ज्यादातर इलाकों में लोगों को जलभराव से दो चार होना पड़ा। बिजलीघर में पुल के नीचे पानी भरने से शिवाजी मार्केट की दुकानों में पानी भर गया तो रोशन मोहल्ला में 50 से ज्यादा कपड़े की दुकानों में पानी भरने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। यहां रोशन मोहल्ले का नाला उफन पड़ा। व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल ने बताया कि नाले की गहराई 18 फुट है, जबकि 12 फुट तक सिल्ट जमा है। इसी तरह बिजलीघर, शिवाजी मार्केट, राजा मंडी समेत कई बाजारों में दुकानों में पानी भरने से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Weather Update agra Chances of rain for five days
बिजली घर चौराहे पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला

अलबतिया-बोदला रोड पर नहर चली

अलबतिया-बोदला रोड पर बारिश में नहर जैसा नजारा था। यहां दो फुट तक पानी भरा हुआ था। पार्षद राहुल चौधरी ने जलभराव के बीच बैनर लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने लिखा, यह है नवीन आगरा की तस्वीर। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed