फरवरी, मार्च के बाद अप्रैल भी दहक रहा है। आगरा में अप्रैल के शुरुआती चार दिन तापमान स्थिर रहने के बाद सोमवार को आसमान से अंगारे बरसे। पारा सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया। आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नंबर पर झांसी और तीसरे पर बांदा रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। मंगलवार सुबह से गर्मी पड़ रहा है।
{"_id":"606be6248ebc3ee64b5f2a6e","slug":"weather-today-agra-temperature-to-cross-40-degrees-celsius-on-monday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा का मौसम: अप्रैल में आसमान से बरस रहे अंगारे, ताजनगरी में तापमान 42 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा का मौसम: अप्रैल में आसमान से बरस रहे अंगारे, ताजनगरी में तापमान 42 डिग्री के पार
Tue, 06 Apr 2021 10:10 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:10 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल में छाता लगाकर घूमते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
ताजमहल में छाता लगाए महिला पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में पारा सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा तो रात में यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। दिन और रात के तापमान में 22 डिग्री सेल्सियस का अंतर चल रहा है।
बादलों की लुकाछिपी से भी नहीं मिली गर्मी से राहत
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार दोपहर में तेज धूप रही, वहीं शाम चार बजे के बाद बादलों की लुकाछिपी शुरू हुई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। न केवल दिन, बल्कि रात में भी तापमान में उछाल आ सकता है। दोपहर में तेज धूप परेशान करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए सिर पर तौलिया डाले पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर सैलानियों की बदली टाइमिंग
तापमान में उछाल के साथ ही ताजमहल का दीदार करने वाले सैलानियों ने अपने समय में बदलाव किया है। दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या अब कम नजर आ रही है। सुबह 6 से 11 बजे के बीच और शाम को 5 से 7 बजे के बीच पर्यटकों की संख्या ज्यादा दिख रही है। यही नहीं, ताज में ज्यादातर पर्यटक छाते लगाकर ही आ रहे हैं।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में प्यास बुझाती लड़की (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
शहर अधिकतम न्यूनतम
आगरा 42.1 डिग्री सेल्सियस 19.8 डिग्री सेल्सियस
झांसी 42.0 डिग्री सेल्सियस 21.2 डिग्री सेल्सियस
बांदा 41.8 डिग्री सेल्सियस 20.4 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज 41.3 डिग्री सेल्सियस 17.4 डिग्री सेल्सियस
वाराणसी 40 डिग्री सेल्सियस 18.0 डिग्री सेल्सियस
आगरा 42.1 डिग्री सेल्सियस 19.8 डिग्री सेल्सियस
झांसी 42.0 डिग्री सेल्सियस 21.2 डिग्री सेल्सियस
बांदा 41.8 डिग्री सेल्सियस 20.4 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज 41.3 डिग्री सेल्सियस 17.4 डिग्री सेल्सियस
वाराणसी 40 डिग्री सेल्सियस 18.0 डिग्री सेल्सियस