{"_id":"606b4a2c707b8d23c94d2e22","slug":"agra-weather-forecast-for-next-few-days-april","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अप्रैल में बरसे अंगारे: प्रदेश में सबसे गर्म रहा आगरा, जानिए कैसा रहेगा आने वाले दो दिनों का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल में बरसे अंगारे: प्रदेश में सबसे गर्म रहा आगरा, जानिए कैसा रहेगा आने वाले दो दिनों का मौसम
Tue, 06 Apr 2021 12:15 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल में छाता लगाकर घूमते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा फरवरी, मार्च के बाद अप्रैल भी दहक रहा है। अप्रैल के शुरूआती चार दिन तापमान स्थिर रहने के बाद सोमवार को आसमान से अंगारे बरसे। पारा सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया। आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नंबर पर झांसी और तीसरे पर बांदा रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।
ताजमहल परिसर में धूप से बचते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में पारा सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा तो रात में यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। दिन और रात के तापमान में 22 डिग्री सेल्सियस का अंतर चल रहा है। दोपहर में तेज धूप रही, वहीं शाम चार बजे के बाद बादलों की लुकाछिपी शुरू हुई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। न केवल दिन, बल्कि रात में भी तापमान में उछाल आ सकता है। दोपहर में तेज धूप परेशान करती रहेगी।
ताजमहल पर गर्मी से बचने का उपाए करते सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर सैलानियों का बदला समय
तापमान में उछाल के साथ ही ताजमहल का दीदार करने वाले सैलानियों ने अपने समय में बदलाव किया है। दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या अब कम नजर आ रही है। सुबह छह से 11 बजे के बीच और शाम को पांच से सात बजे के बीच पर्यटकों की संख्या ज्यादा दिख रही है। यही नहीं, ताज में ज्यादातर पर्यटक छाते लगाकर ही आ रहे हैं।

ताजमहल पर तेज धूप से बचने के लिए छाता लगाए सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में आए पर्यटकों को कड़ी धूप से बचने को छतरियां निकालनी पड़ी। दोपहर में बाजारों में भी सन्नाटा रहा। दोपहर बाद हवा चली, मगर इससे गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिन में पारा और बढ़ेगा। दोपहर में गर्म हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
ताजमहल पर छाता लगाए सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
शहर अधिकतम न्यूनतम
आगरा 42.1 डिग्री सेल्सियस 19.8 डिग्री सेल्सियस
झांसी 42.0 डिग्री सेल्सियस 21.2 डिग्री सेल्सियस
बांदा 41.8 डिग्री सेल्सियस 20.4 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज 41.3 डिग्री सेल्सियस 17.4 डिग्री सेल्सियस
वाराणसी 40 डिग्री सेल्सियस 18.0 डिग्री सेल्सियस