आगरा में बारिश के बाद मौसम के अजब रंग देखने को मिल रहे हैं। बुधवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो कोहरा देखकर चौंक गए। बारिश के बाद कोहरे से सर्दी का एहसास होने लगा। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता भी कम रही। यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेववे पर कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। वाहन चालकों को हेडलाइट जलानी पड़ी। कोहरे की चादर में ताजमहल भी छिप गया। सुबह-सुबह ताज का दीदार करने पहुंचे पर्यटक मौसम का यह नजारा देखकर दंग रह गए। उन्हें ताज के साथ सेल्फी लेने के लिए इंतजार करना पड़ा। करीब आठ बजे रॉयल गेट से ताजमहल का दीदार हुआ। आगरा में ही नहीं, आसपास के जिलों में भी कोहरा छाया रहा। हालांकि सुबह आठ बजे के बाद जब कोहरा हटा तो बादलों की लुकाछिपा फिर से शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बादल छाए रहेंगे। गुरुवार से साफ मौसम रहने का अनुमान है।
Agra Weather: बारिश के बाद सर्दी का एहसास, कोहरे की चादर में छिपा ताज, मौसम के दिखे अजब रंग
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन